May 26, 2026
16588074dd8427131aef05161e84ca3017701045362641312_original.jpg
Spread the love


Monank Patel Played With Jasprit Bumrah & Axar Patel For Gujarat: अमेरिकी क्रिकेट टीम के कप्तान मोनांक पटेल डेढ़ दशक पहले गुजरात के लिए एक अंडर-19 क्रिकेटर के तौर पर खेल चुके हैं. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में खेलने की तैयारी कर रहे मोनांक पटेल ने बताया ‘हां, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह के साथ खेलने की मेरी बहुत अच्छी यादें हैं. मैंने गुजरात अंडर-19 का अपना पहला साल जसप्रीत के साथ खेला था और उससे पहले मैं अक्षर के साथ अंडर-16 खेला था. हम (बुमराह और वह) दो साल, दो सत्र तक साथ रहे. गुजरात टीम के लिए बहुत सारे मैच खेले.’

मोनांक पटेल ने उस वक्त को याद करते हुए क्या कुछ कहा

मोनांक पटेल ने कहा, ‘हमने लाल और सफेद गेंद, दोनों तरह का क्रिकेट खेला और वह सच में बहुत खास समय था. ये मेरे क्रिकेट के सफर का शुरुआती दौर था और तब भी जिस तरह से हम खेल रहे थे, खासकर जिस तरह से जसप्रीत प्रदर्शन कर रहा था, हम जानते थे कि उसमें वो एक्स फैक्टर है और वो निश्चित रूप से कुछ बड़ा करेगा.’

मोनांक के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट का रास्ता आसान नहीं था. उन्होंने साल 2013 में जब हमेशा के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया तो उन्होंने क्रिकेट छोड़ने के बारे में सोचा था, जबकि उन्हें साल 2010 में ही ग्रीन कार्ड मिल गया था.

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे पास साल 2010 से ग्रीन कार्ड था और मैंने साल 2013 के बाद फैसला किया कि मैं अमेरिका जाना चाहता हूं. मेरा परिवार पहले से ही वहां बसने की योजना बना रहा था.’ मोनांक ने कहा, ‘मैंने वहां एक-दो महीने रहने की कोशिश की और फिर भारत वापस आ गया और रणजी ट्रॉफी में गुजरात के लिए खेलने की आखिरी कोशिश करने के बाद. जब मुझे वो मौका नहीं मिला तो मैंने अमेरिका वापस जाने और हमेशा के लिए वहीं बसने का फैसला किया.’ 

मोनांक ने रेस्टोरेंट व्यवसाय भी किया

मोनांक पटेल ने रेस्टोरेंट व्यवसाय की तरफ रुख किया लेकिन क्रिकेट से हमेशा उनका जुड़ाव रहा. उन्होंने कहा, ‘जब मैं अमेरिका गया तो मेरा विजन और लक्ष्य सिर्फ क्रिकेट खेलना नहीं था. मैं अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता था, क्योंकि क्रिकेट अमेरिका में शीर्ष 10 खेल में भी नहीं है. इसके बाद फिर मैंने इससे पेशेवर तौर पर पूरी तरह से जुड़ने का फैसला किया.ृ जो आसान नहीं था.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks