April 10, 2026
724834442e4ac575024e0f86734be8491771840945562143_original.jpg
Spread the love


2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे. दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 187 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 111 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत की इस हार के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने टीम इंडिया की सबसे बड़ी गलती बताई और साथ ही भारतीय टीम को नसीहत भी दी. 

भारत की हार के बाद सुनील गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, “भारतीय बल्लेबाजों को डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर की साझेदारी से सीख लेकर इस तरह का सोच अपनाने की जरूरत थी. भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा नहीं किया. वे अति आत्मविश्वास के साथ उतरे. हर गेंद पर बल्ला चलाया और विकेट गंवा दिए. दक्षिण अफ्रीका खेल के हर विभाग में भारत से अव्वल साबित हुआ.”

सुनील गावस्कर ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी गलती

बता दें कि मैच में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. एक समय उसका स्कोर तीन विकेट पर 20 रन था, लेकिन इसके बाद मिलर और ब्रेविस ने 97 रन की साझेदारी की, जिससे दक्षिण अफ्रीका सात विकेट पर 187 रन बनाने में सफल रहा. इसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर आउट हो गई. 
गावस्कर ने कहा, “भारत ने दक्षिण अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया. भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतरे और हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे. टी20 क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “आपको विपक्षी टीम से सीख लेनी चाहिए थी. अगर उन्होंने इस तरह की मुश्किल पिच पर अच्छा स्कोर किया है तो आपको अपना अहं त्यागकर उनकी पारी का विश्लेषण करना चाहिए था और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करनी चाहिए थी.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks