February 25, 2026
9557424c37ec824270c656546b90e03717719872467331212_original.jpg
Spread the love


हैरी ब्रूक ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़ा, जिसकी मदद से खराब शुरुआत के बाद इंग्लैंड ने मैच में वापसी की और जीत दर्ज की. इस जीत के साथ इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 164 रन बनाए थे. ब्रूक के शतक से इंग्लैंड जीत की दहलीज पर पहुंच गई थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद मैच फिर रोमांचक हो गया. हालांकि अंत में इंग्लैंड जीत गया.

हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण साल 2007 में हुआ था, जिसे एमएस धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीता था. अभी टूर्नामेंट का 10वां संस्करण चल रहा है, लेकिन ब्रूक से पहले कभी भी किसी कप्तान ने इस टूर्नामेंट में शतक नहीं लगाया था. हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले  कप्तान बन गए हैं.

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान हैरी ब्रूक को पारी की दूसरी ही गेंद पर क्रीज पर आना पड़ा, क्योंकि शाहीन शाह अफरीदी ने फिल साल्ट को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था. इसके बाद जोस बटलर भी 2 रन बनाकर आउट हो गए. जैकब बेथल 8 और टॉम बैंटन 2 रन बनाकर चलते बने. इंग्लैंड ने 4 विकेट 58 के स्कोर पर गंवा दिए थे, तब लगा था कि पाकिस्तान इस मैच को जीत जाएगा.

ब्रूक ने पांचवें विकेट के लिए सैम करन (16) के साथ 45 रनों की साझेदारी की और छठे विकेट के लिए विल जैक्स (28) के साथ 52 रनों की साझेदारी की. हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों में 4 छक्के और 10 चौकों की मदद से 100 रन बनाए.

इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट पक्का

इंग्लैंड ने सुपर-8 के पहले मैच में श्रीलंका को हराया था. पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. सुपर-8 के आखिरी मैच में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks