February 26, 2026
3cf9e9d1a1565a25649e35a7300bb57f1772118491630975_original.jpg
Spread the love


India Score vs Zimbabwe: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बना दिए हैं. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं यह इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टोटल है. लंबे अरसे बाद अभिषेक शर्मा का बल्ला गरज उठाया, जिन्होंने 55 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का भूत बना दिया.

2026 टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

2026 टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर 254 रन था, जो वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था. मगर अब जिम्बाब्वे के ही खिलाफ टीम इंडिया ने 256 रन बनाकर इतिहास रच दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के नाम है, जिसने 2007 के वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे. भारत वह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 4 रनों से चूक गया.

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े स्कोर

  • 260 रन – श्रीलंका (बनाम केन्या)
  • 256 रन – भारत (बनाम जिम्बाब्वे)
  • 254 रन – वेस्टइंडीज (बनाम जिम्बाब्वे)
  • 235 रन – आयरलैंड (बनाम ओमान)

अभिषेक शर्मा चमके

इस वर्ल्ड कप की पहली तीनों पारियों में अभिषेक शर्मा ‘जीरो’ पर आउट हो गए थे. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में केवल 15 रन बना पाए थे. अब आखिरकार जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका बल्ला गरजा. उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उनके अभी तक टी20 करियर में दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी है. उन्होंने 30 गेंद में 55 रन बनाए.

हार्दिक-तिलक का कोहराम

अभिषेक के बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने 31 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी कर डाली. हार्दिक 23 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं तिलक ने उनसे भी ज्यादा विस्फोटक अंदाज में बैटिंग की. तिलक ने 16 गेंद में 44 रन बनाए. हार्दिक और तिलक ने मिलकर 8 छक्के और 5 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें:

24 रन बनाकर भी परीक्षा में पास हुए संजू सैमसन, जिम्बाब्वे के खिलाफ किया ये बड़ा काम, सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks