March 13, 2026
1a72f44115c1eb5b716620d3883fe90e17733238249301364_original.jpg
Spread the love


आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. बीसीसीआई ने बीते बुधवार (11 मार्च) टूर्नामेंट के आगामी सीजन के शेड्यूल का एलान किया. अभी फिलहाल पहले फेज के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SHR) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन पहले ही मैच में वेन्यू बदलने को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है. 

बात दरअसल कुछ ऐसी है कि शेड्यूल के पहले चरण का एलान करते वक्त रिलीज में बताया गया कि बेंगलुरु में होने वाले मुकाबले विशेज्ञष समिति की मंजूरी के अधीन होंगे. अगर किसी कारणवश बेंगलुरु में होने वाले मुकाबलों को मंजूरी नहीं मिलती है, तो फिर वेन्यू बदलने की तरफ देखा जा सकता है.

बेंगलुरु में होने वाले को लेकर क्या कहा गया?

शेड्यूल की रिलीज में एक नोट पॉइंट के साथ लिखा गया, “बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार के जरिए गठित की गई विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के अधीन हैं. समिति 13 मार्च, 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण और बैठक करेगी, जिस दौरान आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए स्टेडियम की तैयारियों का आकलन करने के लिए मैच के दिन की व्यवस्थाओं का एक पूरे पैमाने पर मॉक प्रदर्शन किया जाएगा.”

अब सारी चीजों मीटिंग पर निर्भर करती हैं. अगर मीटिंग में फैसला स्टेडियम के पक्ष में नहीं आता है, तो फिर वेन्यू बदलने की तरफ देखा जा सकता है. वहीं रिलीज में इस बात का भी जिक्र किया गया कि इस सीजन आरसीबी अपने पांच घरेलू मैच बेंगलुरु और बाकी दो रायपुर में खेलेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि बेंगलुरु में होने वाले मैचों को लेकर क्या फैसला होता है. 

भगदड़ के कारण फंसा पेंच 

पिछले यानी 2025 के आईपीएल में आरसीबी ने खिताब अपने नाम किया था. यह बेंगलुरु की पहली आईपीएल ट्रॉफी थी, जिसके बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड हुई. इस परेड में स्टेडियम के बाहर भगड़द हो जाने की वजह से 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. इसके बाद ही बेंगलुरु में आईपीएल मैच को लेकर सवाल बरकरार है. इससे पहले 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच भी बेंगलुरु से शिफ्ट किए गए थे.

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले ‘फिक्सिंग’ से क्रिकेट जगत में हलचल, ICC ने KKR के पूर्व खिलाड़ी को किया सस्पेंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks