March 16, 2026
1767249919_FGCMYvfXJD-madhuri-dixit-6jpg-9z1XcZGwVO-3x2.jpg
Spread the love


 

arw img

फिल्म खलनायक के माधुरी दीक्षित के गाने ‘चोली के पीछे क्या है’, गाना जब रिलीज हुआ तो इसे लेकर खूब विवाद हुआ था. इस गाने पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे थे. लेकिन गाना ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था. ऐसा ही एक गाना साल 2008 में आई फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में भी फिल्माया गया था. वो गाना है ‘रिंग रिंग रिंगा, रिंग रिंग रिंगा’. इस गाने की धुन काफी हद तक माधुरी के चोली के पीछे गाने से मिलती है. इस गाने को आवाज अल्का याग्निक ने दी है. गाने में संगीत महान संगीतकार एआर रहमान का है. गाने के बोल गीतकार गुलजार ने लिखे थे. इस गाने ने न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब पहचान बनाई थी. आज भी इस गाने को सुनकर लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं. साल 2008 में रिलीज हुई ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में देव पटेल और फ्रीडा पिंटो नजर आए थे. गाने को लेकर खूब विवाद भी हुआ था, क्योंकि इसके बोल काफी विवादित माने गए थे. स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने साल 2009 के ऑस्कर (अकादमी पुरस्कार) में 8 अवार्ड अपने नाम किए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks