March 18, 2026
Ashwini-Vaishnav-2026-03-7a8a445bb0243700fd73eca5662c6f79-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के गाने ‘सरके चुनरिया’ को लेकर विवाद अब संसद तक पहुंच गया है. अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी असीमित नहीं है और अश्लील कंटेंट स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने संकेत दिया कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे. विवाद के बाद गाने पर कार्रवाई भी की गई है, जिससे मुद्दा और गरमा गया है.

ख़बरें फटाफट

'सरके चुनरिया' विवाद पहुंचा संसद,  अश्विनी वैष्णव बोले- 'अश्लीलता नहीं चलेगी'Zoom

लोकसभा में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गाने पर बैन लगा दिया गया है.

नई दिल्ली. कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने ‘सरके चुनरिया’ को लेकर चल रहा विवाद अब संसद तक पहुंच गया है, लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बयान में कहा कि इस गाने पर बैन लगाया जा चुका है.

लोकसभा में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गाने पर बैन लगा दिया गया है. हमें अभिव्यक्ति की आजादी (फ्रीडम ऑफ स्पीच) के तहत सही पाबंदियों के हिसाब से काम करना चाहिए लेकिन यह पूरी तरह से असीमित नहीं हो सकती. यह समाज और संस्कृति के मूल्यों के अनुरूप होना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के दौर में कंटेंट बहुत तेजी से फैलता है, ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. खासतौर पर बच्चों और समाज के वंचित वर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाने होंगे. सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

दरअसल, ‘सरके चुनरिया’ गाना फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे. गाने के रिलीज होते ही इसके बोल और डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया. कई लोगों ने इसे अश्लील और डबल मीनिंग बताते हुए आपत्ति जताई.

विवाद बढ़ने पर कई संगठनों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने इस गाने को तुरंत बैन करने की मांग की और इसे भारतीय सिनेमा की छवि के खिलाफ बताया. उन्होंने सरकार से सख्त नियम बनाने की भी अपील की.

विवाद के बीच गाने को यूट्यूब समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया. इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बॉलीवुड में अश्लीलता की हदें पार हो चुकी हैं, जिस पर सख्ती जरूरी है.

वहीं विवाद बढ़ने पर गाने के गीतकार रकीब आलम ने भी सफाई दी और कहा कि उन्होंने इस गाने को मूल रूप से नहीं लिखा था, बल्कि यह कन्नड़ में पहले से लिखा गया था और उन्होंने सिर्फ उसका हिंदी अनुवाद किया था.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks