April 11, 2026
rekha-3-2026-04-f063a432989ae1a76cd2a6fdc9a158f2-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

एक्टिंग की दुनिया का वो नामचीन सितारा, जिसने अपने करियर में शर्मिला टैगोर, मौसमी चटर्जी जैसी कई एक्ट्रेस की फिल्मों में काम किया. लेकिन रेखा संग तो इस एक्टर के प्यार के खूब चर्चे हुए थे. कई हिट देकर वो कभी सुपरस्टार नहीं बन सका.

नई दिल्ली. 70 के दशक का वो हीरो, जिसने उस दौर में अपनी अलग पहचान बनाई. जब जितेंद्र और धर्मेंद्र ने इडंस्ट्री में अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों पर अमिट छाप छोड़ रहे थे. इस हैंडसम हंक के रेखा संग प्यार के खूब चर्चे हुए थे.  (इस तस्वीर को बनाने में AI की मदद ली गई है.)

हम जिस दिग्गज अभिनेता की बात कर रहे हैं, वो हैं, विनोद मेहरा. जिन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की थी. साल 1958 में आई फिल्म रागिनी में वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे.

Vinod Mehra | Rekha

पहली बार बतौर लीड हीरो वह साल 1971 में आई फिल्म ‘एक थी रीता’ में नजर आए थे. इस फिल्म से पहचान मिलना शुरू हो गया था. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विनोद मेहरा की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही. अभिनेता ने अपनी जिंदगी में तीन शादियां की थीं. उनकी मीना ब्रोका, बिंदिया गोस्वामी और किरण मेहरा तीन पत्नी थीं, और चौथी शादी अभिनेत्री रेखा से करने की अफवाह है. हालांकि, इस खबर का रेखा ने एक इंटरव्यू में खंडन किया था.

इतना ही नहीं, रेखा संग कई फिल्मों में नजर आ चुके विनोद मेहरा का नाम रेखा संग तो खूब लिया जाता था. कहा तो ये भी जाता है कि दोनों ने गुपचुप शादी भी रचाई थी. लेकिन विनोद की मां इस रिश्ते से खुश नहीं थी.

विनोद मेहरा को बॉलीवुड का पहला चॉकलेटी हीरो भी कहा जाता है. शर्मिला टैगोर संग तो वह ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं. साल 1972 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अमर प्रेम’ में विनोद मेहरा ने शर्मिला संग काम किया था.फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था.

विनोद मेहरा ने मौसमी चटर्जी के साथ फिल्म ‘सबसे बड़ा रुपया’ में काम किया था. इसके अलावा दोनों फिल्म अनुराग में भी नजर आए थे. मौसमी के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती थीं. 

बता दें कि जहां विनोद मेहरा ने अपने 21 साल के अपने करियर में तकरीबन 100 फिल्मों में काम किया था, लेकिन वह ज्यादातर सेकेंड लीड रोल में ही नजर आते थे. कई हिट देने के बाद भी वह कभी लीड हीरो नहीं बन पाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks