Last Updated:
रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है. 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस स्पाई थ्रिलर के बाद अब फैंस की जुबान पर बस एक ही सवाल है- क्या ‘धुरंधर 3’ आएगी? सोशल मीडिया पर लोगों की बढ़ती डिमांड के बीच फिल्म में जमील जमाली का यादगार रोल निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने इस पर बड़ा बयान दिया है.

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद अब सोशल मीडिया पर इसके तीसरे पार्ट की मांग तेज हो गई है. फैंस इस स्पाई थ्रिलर के अगले हिस्से को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं. इसी बीच फिल्म में जमील जमाली का पॉपुलर किरदार से सुर्खियां बटोर रहे एक्टर राकेश बेदी ने ‘धुरंधर 3’ को लेकर बात की है.

फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए अब हर किसी की निगाहें इसके तीसरे चैप्टर के ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर टिकी हैं. जूम के साथ खास इंटरव्यू में राकेश बेदी ने फिल्म की कामयाबी और इसके अगले पार्ट यानी ‘धुरंधर 3’ को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की. (फोटो साभार: Instagram@officialjiostudios)

‘धुरंधर 2’ की भारी सफलता को देखते हुए फैंस लगातार सोशल मीडिया पर मेकर्स से इसका तीसरा हिस्सा लाने की गुजारिश कर रहे हैं. जब राकेश बेदी से फैंस की इस डिमांड के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसका तीसरा पार्ट आएगा. हालांकि, धुरंधर एक फ्रेंचाइजी है, जिसे भविष्य में कभी भी दूसरे एक्टर्स के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है. लेकिन इस फिल्म की कहानी स्पाई के अपने वतन वापस लौटने के साथ ही खत्म हो जाती है. (फोटो साभार: Instagram@therakeshbedi)
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने किरदार जमील जमाली को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे कहानी में आने वाला ट्विस्ट उनके असली चेहरे से पर्दा उठाता है और पता चलता है कि वह पाकिस्तान में सक्रिय एक भारतीय जासूस हैं. (फोटो साभार: Instagram@therakeshbedi)

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए राकेश बेदी ने बताया, ‘दर्शकों के लिए वह सीन फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट था, लेकिन हमारे लिए वह बाकी सीन्स जैसा ही था. हालांकि, हमें इस बात का अंदाजा था कि यह सीन सिनेमाघरों में हलचल जरूर मचाएगा. धुरंधर के पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता ने दूसरे पार्ट को देखने का दर्शकों का नजरिया पूरी तरह बदल दिया था.’ (फोटो साभार: Instagram@therakeshbedi)

उन्होंने आगे कहा, ‘अब दर्शक फिल्म देखने के बाद यह तय नहीं करते कि वह कैसी है, बल्कि वे पहले से ही यह मानकर सिनेमाघर आते हैं कि फिल्म शानदार होगी, क्योंकि इसका पिछला हिस्सा बेहतरीन था. लोग दूसरे पार्ट को बस यूं ही देखने नहीं गए थे, बल्कि उनमें यह जानने की भारी उत्सुकता थी कि कहानी आगे क्या मोड़ लेती है. यही वजह है कि अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@therakeshbedi)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए झंडे गाड़ दिए हैं. दोनों पार्ट ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर एक नया इतिहास रचा है. दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म ने करीब 1300 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा. (फोटो साभार: Instagram@officialjiostudios)

सीक्वल फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने तो मार्च 2026 में रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए. यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. अब तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ के पार पहुंच चुका है. फिल्म की कहानी पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां रणवीर सिंह भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है. (फोटो साभार: Instagram@officialjiostudios)
