April 20, 2026
lata-mangeshkar-udit-narayan-ke-superhit-gane-2026-04-e6e5f508868bef4e86acb61ec16dcea7.jpg
Spread the love

Last Updated:

Udit Narayan Lata Mangeshkar Superhit Song : बॉलीवुड के कुछ ही डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ऐसे हैं जो गाने भी लिख लेते हैं. म्यूजिक भी कंपोज कर लेते हैं. या फिर म्यूजिक की बहुत अच्छी समझ रखते हैं. मनोज कुमार और प्रकाश मेहरा इस काम में बहुत माहिर थे. दोनों ही दिग्गज गाने लिख लेते थे. कई सुपरहिट रोमांटिक-एक्शन फिल्में देने वाले आदित्य चोपड़ा भी इसी कैटेगरी में आते हैं. बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होने अपनी फिल्मों में कुछ गाने भी लिखे हैं. डीडीएलजे का एवरग्रीन ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ का मुखड़ा आदित्य चोपड़ा ने ही लिखा था. आदित्य चोपड़ा ने एक और सुपरहिट फिल्म का मुखड़ा लिखा था. इसे उदित नारायण और लता मंगेशकर की आवाज में रिकॉर्ड करवाया. गाना सुपरहिट साबित हुआ. फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की. यह फिल्म कौन सी थी और वो गाना कौन सा था, आइये जानते हैं…….

Aditya Chopra humko humise chura lo song, Udit Narayan Lata Mangeshkar ke superhit song, Udit Narayan Lata Mangeshkar superhit song, mohabbatein movie songs, mohabbatein film aishwarya rai shahrukh khan ki, mohabbatein movie cast with photo, mohabbatein movie release date, mohabbatein movie amitabh bachchan dialogue, mohabbatein movie amitabh bachchan name, mohabbatein movie shahrukh khan ki, mohabbatein movie shahrukh khan hairstyle, mohabbatein movie collection, mohabbatein movie budget, mohabbatein movie budget and collection, mohabbatein movie shooting location, mohabbatein movie school location gurukul, mohabbatein movie kab aayi thi

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की फिल्मों का म्यूजिक हमेशा ब्लॉकबस्टर रहता है. कई बार आपके मन में भी सवाल उठता होगा कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? दरअसल, आदित्य चोपड़ा ने बचपन में म्यूजिक की ट्रेनिंग ली थी. वो बहुत अच्छा पियानो बजा लेते है. मल्टी टैलेंटेड आदित्य चोपड़ा कैमरे के सामने कभी-कभार ही आते हैं. बहुत ही शर्मीले स्वभाव के हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों के कई गानों के मुखड़े भी लिखे हैं. 2000 में आई ‘मोहब्बतें’ फिल्म के सबसे ब्लॉकबस्टर गाने ‘हमको हमी से चुरा लो’ का मुखड़ा आदित्य चोपड़ा ने ही लिखा था. संगीतकार जतिन पंडित ने अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था. यह गाना ‘मोहब्बतें’ फिल्म में शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय पर मुख्य रूप से फिल्माया गया था.

Aditya Chopra humko humise chura lo song, Udit Narayan Lata Mangeshkar ke superhit song, Udit Narayan Lata Mangeshkar superhit song, mohabbatein movie songs, mohabbatein film aishwarya rai shahrukh khan ki, mohabbatein movie cast with photo, mohabbatein movie release date, mohabbatein movie amitabh bachchan dialogue, mohabbatein movie amitabh bachchan name, mohabbatein movie shahrukh khan ki, mohabbatein movie shahrukh khan hairstyle, mohabbatein movie collection, mohabbatein movie budget, mohabbatein movie budget and collection, mohabbatein movie shooting location, mohabbatein movie school location gurukul, mohabbatein movie kab aayi thi

आदित्य चोपड़ा ने 1995 में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. ‘डीडीएलजे’ के बाद वो अपने पिता की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में बिजी हो गई थी. यह फिल्म भी सुपरहि रही. इसके बाद उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ में अपना अहम योगदान दिया. ‘कुछ-कुछ होता है’ मूवी का ‘लड़की बनी अनजानी है, सपना है सच है कहानी है’ गाना अदित्य चोपड़ा ने ही लिखा था. फिर उन्होंने ‘मोहब्बतें’ फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का काम शुरू किया.

Aditya Chopra humko humise chura lo song, Udit Narayan Lata Mangeshkar ke superhit song, Udit Narayan Lata Mangeshkar superhit song, mohabbatein movie songs, mohabbatein film aishwarya rai shahrukh khan ki, mohabbatein movie cast with photo, mohabbatein movie release date, mohabbatein movie amitabh bachchan dialogue, mohabbatein movie amitabh bachchan name, mohabbatein movie shahrukh khan ki, mohabbatein movie shahrukh khan hairstyle, mohabbatein movie collection, mohabbatein movie budget, mohabbatein movie budget and collection, mohabbatein movie shooting location, mohabbatein movie school location gurukul, mohabbatein movie kab aayi thi

यश चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘बेटे आदित्य ने मुझे जब मोहब्बतें फिल्म के आइडिया के बारे में बताया तो मैंने कहा कि सबसे पहले स्क्रिप्ट लिखनी चाहिए. उसने कुछ समय मांगा. उसने पहला हॉफ लिखा जो मुझे बहुत पसंद आया. दूसरा हॉफ लिखने में 2-3 का समय लगा. जब मैंने पूरी स्किप्ट सुनी तो बहुत खुशी हुई. अपने बेटे आदि पर गर्व हुआ. मेरी नजर में ऐसी स्टोरी-स्क्रीनप्ले नहीं आया था. पहली बार शाहरुख ने इस तरह का रोल किया था. अमिताभ बच्चन ने पहली बार इतना चुनौतीपूर्ण रोल किया था. जिस नोट से उनका रोल शुरू हुआ, उसी पर खत्म हुआ. ऐसा करना किसी भी एक्टर के बहुत मुश्किल होता है. उनके इमोशन बहुत ही नेचुरल थे.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Aditya Chopra humko humise chura lo song, Udit Narayan Lata Mangeshkar ke superhit song, Udit Narayan Lata Mangeshkar superhit song, mohabbatein movie songs, mohabbatein film aishwarya rai shahrukh khan ki, mohabbatein movie cast with photo, mohabbatein movie release date, mohabbatein movie amitabh bachchan dialogue, mohabbatein movie amitabh bachchan name, mohabbatein movie shahrukh khan ki, mohabbatein movie shahrukh khan hairstyle, mohabbatein movie collection, mohabbatein movie budget, mohabbatein movie budget and collection, mohabbatein movie shooting location, mohabbatein movie school location gurukul, mohabbatein movie kab aayi thi

इस बारे में जतिन पंडित ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मोहब्बतें फिल्म का एक गाना ‘हमको हमी से चुरा लो’ सॉन्ग का मुखड़ा आदित्य चोपड़ा ने ही लिखा था. यह मुखड़ा ओरिजनली ‘हमको हमी से चुरा लो सनम’ था. इस गाने की जो धुन बनाई, उसे मोहब्बतें फिल्म में नहीं लिया गया. यह गाना ‘हम तुम’ फिल्म का टाइटल ट्रैक बना. यह फिल्म भी आदित्य चोपड़ा की ही थी. ‘हम तुम’ फिल्म का टाइटल ट्रैक प्रसून जोशी ने लिखा था.’

Aditya Chopra humko humise chura lo song, Udit Narayan Lata Mangeshkar ke superhit song, Udit Narayan Lata Mangeshkar superhit song, mohabbatein movie songs, mohabbatein film aishwarya rai shahrukh khan ki, mohabbatein movie cast with photo, mohabbatein movie release date, mohabbatein movie amitabh bachchan dialogue, mohabbatein movie amitabh bachchan name, mohabbatein movie shahrukh khan ki, mohabbatein movie shahrukh khan hairstyle, mohabbatein movie collection, mohabbatein movie budget, mohabbatein movie budget and collection, mohabbatein movie shooting location, mohabbatein movie school location gurukul, mohabbatein movie kab aayi thi

‘मोहब्बतें’ फिल्म में शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे. यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी. डायरेक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया था. प्रोड्यूस यश चोपड़ा ने किया था. मूवी 27 अक्टूबर 2000 को दीपावली के दिन रिलीज हुई थी. फिल्म के गाने आनंद बख्शी ने लिखे थे. म्यूजिक जतिन-ललित का था. म्यूजिक ब्लॉकबस्टर था. इस ब्लॉकबस्टर म्यूजिक तैयार करने में जतिन-ललित को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी. फिल्म की तीन न्यूकमर एक्ट्रेस के लिए तीन फीमेल प्लेबैक सिंगर से गाने गवाए गए. उन्हें ट्रेन करने के लिए आदित्य चोपड़ा ने एक स्टूडियो पूरे एक माह के लिए बुक कर दिया था. यह स्टूडियो आशा पारेख के बंगले के पास था.

‘मोहब्बतें’ फिल्म में चार लव स्टोरी समानांतर रूप से चलती रहती हैं. फिल्म में कई नए चेहरे थे जिसमें उदय चोपड़ा, प्रीति झिंगयानी, किम शर्मा, जिमि शेरगिल और जुगल हंसराज, शमिता शेट्टी शामिल थे. फिल्म में अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान के बीच उसूलों का जबर्दस्त टकराव था. फिल्म में शाहरुख खान जहां प्यार-मोहब्बत, जिंदगी और खुशियों के पक्षधर रहते हैं, वहीं अमिताभ बच्चन के किरदार का मानना था कि पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई होनी चाहिए. फिल्म में दिखाए गए कॉलेज ‘गुरुकुल’ का सेट लंदन में लगाया गया था. अमिताभ बच्चन ने कॉलेज के प्रिंसपल का रोल निभाया था. उनके कपड़े करण जौहर ने डिजाइन किए थे. फिल्म में शाहरुख खान एक स्वेटर अपने कंधों पर डाले नजर आते हैं. यह उनका पर्सनल स्वेटर था. उस समय शाहरुख खान चोटिल थे. वो बैसाखियों के सहारे चलते थे. फिल्म में वो बहुत ही कम मूवमेंट करते नजर आते हैं.

फिल्म में प्रीति झिंगयानी का रोल खूब सराहा गया था. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मेरे घर पर आदित्य चोपड़ा ने फोन किया था. उन्होंने मुझे नहीं बताया था कि शाहरुख खान भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि जब आप हमारी फिल्म करेंगी तो कोई और काम-फिल्म नहीं करेंगी. मुझे रोल करने में तो कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन कत्थक डांस करने में पसीने छूट गए. मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा डांस नहीं किया था.’

किम शर्मा ने भी इसी फिल्म से डेब्यू किया था. वो पहले ही ऑडिशन में फेल हो गई थीं. यह ऑडिशन करण जौहर ने लिया था. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मोहब्बतें’ फिल्म के लिए करण जौहर ने आधिकारिक रूप से मेरा पहला ऑडिशन लिया था. उन्हें मेरा ऑडिशन बिल्कुल पसंद नहीं आया था. उन्होंने कहा था कि मुझे डायलॉग बोलने नहीं आते. डांस नहीं आता, हीरोइन क्यों बनना चाहती हो? मैंने कहा था कि मैं हीरोन नहीं बनूंगी तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं. फिर तीसरा और फाइनल ऑडिशन आदित्य चोपड़ा ने लिया था. ऑडिशन के अगले ही दिन मुझे कॉल आया और मैंने फिल्म साइन कर ली.’

Aditya Chopra humko humise chura lo song, Udit Narayan Lata Mangeshkar ke superhit song, Udit Narayan Lata Mangeshkar superhit song, mohabbatein movie songs, mohabbatein film aishwarya rai shahrukh khan ki, mohabbatein movie cast with photo, mohabbatein movie release date, mohabbatein movie amitabh bachchan dialogue, mohabbatein movie amitabh bachchan name, mohabbatein movie shahrukh khan ki, mohabbatein movie shahrukh khan hairstyle, mohabbatein movie collection, mohabbatein movie budget, mohabbatein movie budget and collection, mohabbatein movie shooting location, mohabbatein movie school location gurukul, mohabbatein movie kab aayi thi

‘मोहब्बतें’ फिल्म के सभी गाने सुपरहिट थे. फिल्म के सुपरहिट गानों में ‘चलते-चलते यूं ही रुक जाता हूं मैं’, ‘आखें खुली हों या हो बंद’ दीदार उनका होता है..’ ‘सोणी-सोणी अखियों वाली, दिल दे जा या दे जा तू गाली…’ ‘पैरों में बंधन हैं’ जैसे गाने भी थे. यह फिल्म अमिताभ बच्चन के लिए बहुत राहत लेकर आई थी. उनकी एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही थीं. 1996 में उनके द्वारा शुरू की गई कंपनी एबीसीएल (अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड) कर्ज के बोझ तले दबी हुई थी. ऐसे में अमिताभ बच्चन डायरेक्टर-प्रोड्यूसर यश चोपड़ा के पास काम मांगने गए थे. करीब 19 करोड़ रुपये के बजट में बनी मोहब्बतें फिल्म ने 91 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. मोहब्बतें 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks