April 21, 2026
asha-bhosle-death-news-2026-04-0e6e78b8825d3c145cd61dcb6d901984-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

70 के दशक का आइकॉनिक गाना ‘दम मारो दम’ आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है. अब इस सुपरहिट ट्रैक को लेकर जीनत अमान ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे इस गाने को पहले डुएट बनाने का प्लान था, लेकिन आर. डी. बर्मन के एक फैसले ने इसे इतिहास का यादगार सोलो बना दिया.

asha bhosle death news, asha bhosle death reason, asha bhosle superhit songs, asha bhosle ke superhit gane, asha bhosle husband, Lata Mangeshkar Asha Bhosle duet song, Lata Mangeshkar Asha Bhosle superhit song, man kyon behka re behka aadhi raat ko movie name, man kyon behka re behka aadhi raat ko song, man kyon behka re behka aadhi raat ko lyrics meaning, man kyon behka re behka aadhi raat ko gana, utsav 1984 movie story, utsav 1984 movie shooting location, utsav 1984 movie Rekha ki, utsav film 1984 cast, utsav film 1984 release date, utsav film 1984 budget, utsav film 1984 hit or flop

नई दिल्ली. पुराने बॉलीवुड सितारे जब अपने करियर के किस्से शेयर करते हैं, तो फैंस को उस दौर की यादें फिर से ताजा हो जाती हैं. 70 के दशक की बात ही कुछ और थी और अब उसी दौर को याद करते हुए जीनत अमान ने अपने सुपरहिट गाने दम मारो दम से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया है.

जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस गाने की एक छोटी सी क्लिप शेयर की. वीडियो में उनका वही बेफिक्र अंदाज, अलग स्टाइल और शानदार एक्सप्रेशन नजर आते हैं. इस गाने में उन्होंने जेनिस यानी जसबीर का किरदार निभाया था, जो उस दौर में काफी अलग और बोल्ड माना गया था.

अपनी पोस्ट शेयर करते हुए जीनत ने लिखा कि काश वह फिर से 19 साल की हो पातीं, जब वह इंडस्ट्री में नई थीं और कुछ बड़ा करने का जुनून था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वक्त के साथ ये यादें थोड़ी धुंधली जरूर हो गई हैं, लेकिन बेहद खूबसूरत हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Asha Bhosle property, Asha Bhosle net worth, Asha Bhosle restaurant, Asha Bhosle business, Asha Bhosle total asset, आशा भोंसले की प्रॉपर्टी, आशा भोंसले की नेट वर्थ, आशा भोंसले की रॉयल्‍टी, आशा भोंसले का बिजनेस, आशा भोंसले के रेस्‍तरां का नाम

उन्होंने इस पोस्ट में आशा भोसले को खास तौर पर याद किया और कहा कि उनकी सफलता की शुरुआत इसी गाने से हुई थी. जीनत के मुताबिक, आशा भोसले की आवाज ने इस गाने को एक अलग ही पहचान दी.

सबसे दिलचस्प बात उन्होंने इस गाने की प्लानिंग को लेकर बताई. जीनत ने कहा कि शुरुआत में ‘दम मारो दम’ को डुएट के तौर पर रिकॉर्ड करने का प्लान था. इसे लता मंगेशकर और उषा उत्थुप की आवाज में गाने की सोच थी. लेकिन बाद में आर. डी. बर्मन ने फैसला बदला और कहा कि इस गाने के लिए सिर्फ आशा भोसले की आवाज ही परफेक्ट रहेगी. यही फैसला बाद में बिल्कुल सही साबित हुआ.

पोस्ट के आखिर में जीनत ने फैंस से भी पूछा कि अगर उनकी इस गाने से जुड़ी कोई याद हो, तो जरूर शेयर करें. उन्होंने कहा कि फैंस के अनुभव पढ़कर उन्हें बहुत खुशी मिलती है.

आपको बता दें कि ‘दम मारो दम’ हरे राम हरे कृष्णा का गाना है, जिसमें देव आनंद और जीनत अमान नजर आए थे. यह गाना उस समय इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लोग इसे उतने ही शौक से सुनते हैं. लेकिन ये गाना उस वक्त विवादों में आ गया था. गाने को दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर बन कर दिया गया था.

ये गाना जीनत अमान पर फिल्माया गया था, जिसमें उनका किरदार चिलम पीते हुए दिखाया गया. इसी के चलते ये गाना विवादों में आया था. क्योंकि इस गाने को बढ़ते हुए ‘हिप्पी कल्चर’ के बैकग्राउंड में फिल्माया गया था, क्योंकि यह दिखाता था कि नशीले पदार्थों का बढ़ता इस्तेमाल पूरी एक पीढ़ी को बर्बाद करता जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks