April 25, 2026
Ram-leela-2026-04-83fff7b589b2202b67655b9400587af0-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पहली बार साल 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में साथ काम किया. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसी के साथ दोनों की बेस्ट स्क्रीन जोड़ी भी बन गई. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया. एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो भी किया.

Ram leela

दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर साथ में पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ दी. रोमियो और जूलियट की कहानी से इंस्पायर इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. 88 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. दोनों ने 6-7 फिल्मों में साथ काम किया है. लेकिन यहां उनकी 3 हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.

Ranveer Deepika Highest

सबसे पहले बात करते हैं साल 2015 में आई ‘बाजीराव मस्तानी’ की. इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. इस फिल्म का बजट लगभग 145 करोड़ रुपये था, जो उस समय के हिसाब से काफी बड़ा माना जाता था फिल्म ने भारत और विदेशों में मिलाकर करीब 356 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

Ranveer Deepika

इस फिल्म में रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया, जबकि दीपिका पादुकोण मस्तानी के रोल में नजर आईं. दोनों के बीच का रोमांस, त्याग और संघर्ष फिल्म की आत्मा बन गया. असल जिंदगी में भी उस समय दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज थीं, जिससे दर्शकों का कनेक्शन और गहरा हो गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ranveer Deepika Highest

इसके बाद आती है ‘पद्मावत’, जो 2018 में रिलीज हुई और एक बार फिर संजय लीला भंसाली की भव्यता का उदाहरण बनी. इस फिल्म का बजट करीब 215 करोड़ रुपये था. तमाम विवादों के बावजूद, फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 585 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसे उस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है.

Ranveer Deepika Highest

‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया, जबकि रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का खतरनाक और नेगेटिव रोल किया. यहां दिलचस्प बात यह थी कि दोनों का स्क्रीन पर रोमांटिक एंगल नहीं था, लेकिन फिर भी उनकी मौजूदगी ने फिल्म को अलग ऊंचाई दी. रणवीर का निगेटिव किरदार और दीपिका की शालीनता—दोनों के बीच का विरोधाभास फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बना.

Ranveer Deepika Highest

‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण के शाहिद कपूर के अपॉजिट थीं. रणवीर और दीपिका के बीच रोमांटिक सीन नहीं थे, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की केमिस्ट्री दर्शकों को पर्दे के पीछे महसूस होती रही. इसी दौरान दोनों ने शादी भी की. इससे दोनों की जोड़ी और पसंद की जाने लगी.

Ranveer Deepika Highest

अब बात करते हैं ‘सिंघम अगेन’ की, जो रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है. इस फिल्म का बजट लगभग 200–250 करोड़ रुपये के बीच है. फिल्म ने बॉकत्स ऑफिस पर 402 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

Ranveer Deepika

‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह अपने लोकप्रिय किरदार सिम्बा के रूप में नजर आए थे. जबकि दीपिका को एक पुलिस ऑफिसर शक्ति शेट्टी के रोल में देखा गया था. फिल्म में दोनों की एक्शन पार्टनरशिप देखी गई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks