April 26, 2026
66-2026-04-b76b77cad33b48524f30b6d793299f11-1200x630.jpg
Spread the love

Last Updated:

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना पुराना जादू बिखेर दिया है. लगभग 16 साल बाद साथ आई इस सुपरहिट जोड़ी की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने अपनी रिलीज के 9वें दिन ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया, जिसने इसे इस साल की बड़ी हिट्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है. अक्षय और प्रियदर्शन की पुरानी केमिस्ट्री दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 9, akshay kumar horror comedy movie, bhooth bangla 100 crore club, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के साथ पर्दे पर लौटी, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज था. फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों के प्यार ने बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी नहीं होने दी.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 9, akshay kumar horror comedy movie, bhooth bangla 100 crore club, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म

अच्छी शुरुआत के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार उछाल देखने को मिला. भूत बंगला फिल्म ने पूरे हफ्ते अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और अब आखिरकार भारत में अब 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. अक्षय और प्रियदर्शन का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 9, akshay kumar horror comedy movie, bhooth bangla 100 crore club, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने अपनी रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 10.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है, जबकि 8वें दिन हॉरर कॉमेडी मूवी की 5.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. इस तरह दूसरे दूसरे शनिवार को ‘भूत बंगला’ की कमाई में 87 फीसदी का उछाल आया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 9, akshay kumar horror comedy movie, bhooth bangla 100 crore club, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म

फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी, जिससे इसका शुरुआती कलेक्शन 84.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. अब तक की कुल कमाई की बात करें तो भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 100.90 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 120.10 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 9, akshay kumar horror comedy movie, bhooth bangla 100 crore club, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म

दूसरे हफ्ते में फिल्म की यह रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर इसकी कामयाबी की कहानी बयां कर रही है. विदेशों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. 9वें दिन 4 करोड़ की कमाई के साथ इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 41.50 करोड़ पहुंच गया है. इसी के साथ फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 161.60 करोड़ का शानदार बिजनेस कर लिया है. अब यह मूवी वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही है.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 9, akshay kumar horror comedy movie, bhooth bangla 100 crore club, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म

पेड प्रीव्यू और रिलीज के पहले दिन अच्छी शुरुआत के बाद भूत बंगला ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. इस मूवी को भारत में 12.25 करोड़ की ओपनिंग मिली. दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ का बिजनेस हुआ. इसके बाद वर्किंग डेज पर फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में आ गई. कमाल की बात है कि फर्स्ट वीकेंड पर ही मूवी ने दुनियाभर में 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया था.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 9, akshay kumar horror comedy movie, bhooth bangla 100 crore club, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और उनकी जोड़ी की पर्दे पर वापसी हुई है. इससे पहले यह जोड़ी ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है. भूत बंगला में अक्षय के अलावा फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और जीशु सेनगुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

bhooth bangla box office, bhooth bangla box office collection, bhooth bangla box office collection day 9, akshay kumar horror comedy movie, bhooth bangla 100 crore club, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म

इस फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार ने शोभा कपूर और एकता आर कपूर के साथ मिलकर किया है. इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले पेश किया गया है. बताते चलें कि पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन तारीख आगे बढ़ने के बाद इसे 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतारा गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks