April 27, 2026
55-2026-04-2d66029a44bd04ca9ce64d9ed4f05e0e-1200x630.jpg
Spread the love

Last Updated:

भारतीय सिनेमा में जब भी बॉक्स ऑफिस के सुल्तान की बात होती है, तो खान तिकड़ी का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडस्ट्री में एक ऐसा आउटसाइडर है जिसने सलमान, शाहरुख और साउथ के सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है. हाल ही में इस एक्टर ने 100 करोड़ क्लब में अपनी 20वीं फिल्म दर्ज कराकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. साल में कई फिल्में करने वाले इस सितारे ने साबित कर दिया है कि मेहनत और सही रणनीति से बॉलीवुड के हर बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा जा सकता है.

Most 100 crore films in India, Akshay Kumar 20th 100 crore movie, Bollywood Box Office King, Bhooth Bangla Box Office Collection, Highest grossing Indian actors list, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में

नई दिल्ली. आमिर खान की ‘गजनी’ ने जब पहली बार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह आंकड़ा भविष्य में सफलता का पैमाना बन जाएगा. आज करीब 150 भारतीय फिल्में इस क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं, जिनमें बड़े बजट की फिल्मों से लेकर छोटी फिल्में तक शामिल हैं. इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने इस क्लब में अपनी जगह बनाई है, जो उनकी कामयाबी की गवाही देता है.

Most 100 crore films in India, Akshay Kumar 20th 100 crore movie, Bollywood Box Office King, Bhooth Bangla Box Office Collection, Highest grossing Indian actors list, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में

हैरानी की बात यह है कि जहां खान तिकड़ी, रजनीकांत, थलापति विजय और कमल हासन जैसे सुपरस्टार ने कई बार इस जादुई आंकड़े को छुआ है, वहीं भारतीय सिनेमा में केवल एक ही ऐसा सितारा है, जिसने 20 बार 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारकर इतिहास रचा है. हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि अक्षय कुमार हैं.

Most 100 crore films in India, Akshay Kumar 20th 100 crore movie, Bollywood Box Office King, Bhooth Bangla Box Office Collection, Highest grossing Indian actors list, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ की शानदार सफलता ने अक्षय कुमार के नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है. हाल ही में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही अक्षय अब भारतीय सिनेमा के पहले ऐसे स्टार बन गए हैं, जिनकी 20 फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है. इस मामले में उन्होंने सलमान खान 18 फिल्में के साथ पीछे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Most 100 crore films in India, Akshay Kumar 20th 100 crore movie, Bollywood Box Office King, Bhooth Bangla Box Office Collection, Highest grossing Indian actors list, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन 20 फिल्मों में से 6 फिल्में कोविड महामारी के बाद आई हैं, जो यह साबित करता है कि बदलते दौर में भी अक्षय का जादू बरकरार है. ‘भूत बंगला’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘केसरी 2’ की लगातार कामयाबी ने अक्षय के लिए एक जबरदस्त कमबैक का काम किया है.

Most 100 crore films in India, Akshay Kumar 20th 100 crore movie, Bollywood Box Office King, Bhooth Bangla Box Office Collection, Highest grossing Indian actors list, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में

लॉकडाउन के तुरंत बाद ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘राम सेतु’ और ‘रक्षा बंधन’ जैसी फिल्मों की असफलता से जो बुरा दौर शुरू हुआ था, अब वह पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है. अक्षय कुमार एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के असली खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. अक्षय कुमार का 100 करोड़ क्लब में 20 फिल्मों का रिकॉर्ड उनकी सोची-समझी रणनीति और फिल्मों के चुनाव का नतीजा है. साल 2007 से 2019 के बीच अक्षय के करियर में एक ऐसा गोल्डन पीरियड आया, जिसमें उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम की.

Most 100 crore films in India, Akshay Kumar 20th 100 crore movie, Bollywood Box Office King, Bhooth Bangla Box Office Collection, Highest grossing Indian actors list, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में

शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन साल में सिर्फ 1 या 2 फिल्में ही करते थे, वहीं अक्षय कुमार ने साल भर में 3 से 4 फिल्मों में काम करके सफलता की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा दिया. अक्षय की इस कामयाबी का एक बड़ा राज फिल्म के बजट पर कंट्रोल रखना भी रहा. कम समय और सीमित बजट में फिल्में पूरी करने की उनकी खूबी ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने का मौका दिया. यही वजह है कि आज अक्षय कुमार 20 फिल्मों के साथ इस क्लब में सबसे ऊपर खड़े हैं, जो उनके अनुशासन और बॉक्स ऑफिस की गहरी समझ को दर्शाता है.

Most 100 crore films in India, Akshay Kumar 20th 100 crore movie, Bollywood Box Office King, Bhooth Bangla Box Office Collection, Highest grossing Indian actors list, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में

100 करोड़ क्लब की इस रेस में अक्षय कुमार के बाद सलमान खान 18 फिल्मों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि अजय देवगन 16 और शाहरुख खान 10 फिल्मों के साथ अपनी तीसरी-चौथी जगह बनाए हुए हैं. वहीं, ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने भी टॉप 5 में एंट्री मार ली है, जिनके नाम 100 करोड़ी अब 9 फिल्में दर्ज हैं. साउथ थलापति विजय और रजनीकांत 8-8 फिल्मों के साथ बराबरी पर हैं, जबकि प्रभास 7 फिल्मों के साथ उनके पीछे हैं.

Most 100 crore films in India, Akshay Kumar 20th 100 crore movie, Bollywood Box Office King, Bhooth Bangla Box Office Collection, Highest grossing Indian actors list, अक्षय कुमार, अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में

अक्षय कुमार का यह दबदबा आने वाले समय में और भी बढ़ने वाला है. उनके पास ‘हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स कतार में हैं. साथ ही, मोस्ट अवेटेड ‘हेरा फेरी 3’ की प्लानिंग भी चल रही है. इन फिल्मों के साथ अक्षय आने वाले दो सालों में अपने इस रिकॉर्ड को एक ऐसी ऊंचाई पर ले जा सकते हैं, जहां तक पहुंचना किसी भी दूसरे सितारे के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks