April 29, 2026
rishi-kapoor-5-2026-04-0fccf3c772265488fa2cf18dfe9a62cc-1200x630.jpg
Spread the love

Last Updated:

ऋषि कपूर पर्दे पर जितनी आसानी से रोमांस करते थे, उसकी वजह उन्होंने अपने परिवार के ‘रंगीन इतिहास’ को बताया था. अभिनेता ने एक बार खुलासा किया था कि उनके परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर बेहद दिलफेंक इंसान थे. ब्रिटिश दौर में तहसीलदार रहे परदादा के किस्से कपूर खानदान में खूब मशहूर थे. अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उन्होंने सुरंग तक खुदवा दी थी। हालांकि, यह रोमांस उन पर भारी पड़ा और उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा था.

Rishi Kapoor, Rishi Kapoor great grandfather, Rishi Kapoor great grandfather Dewan Basheshwarnath Kapoor, Rishi Kapoor learned qualities of romance, when Dewan Basheshwarnath Kapoor made tunnel to reach his girlfriend house, ऋषि कपूर, ऋषि कपूर के परदादा, ऋषि कपूर के परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर, ऋषि कपूर ने सीखे थे रोमांस के गुण, जब दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने अपनी प्रेमिका के घर तक पहुंचने के लिए बनाई थी सुरंग

नई दिल्ली. 30 अप्रैल को ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी है. हिंदी सिनेमा के इस सदाबहार रोमांटिक हीरो को याद करते हुए फैंस आज भी उनकी फिल्मों, गानों और दिल जीत लेने वाले अंदाज की चर्चा करते हैं.  80 और 90 के दशक में रोमांस के किंग कहे जाने वाले ऋषि कपूर का मानना था कि प्यार और रोमांस उन्हें विरासत में मिला है. अपनी ऑटोबायोग्राफी के लॉन्च पर अभिनेता ने कपूर खानदान से जुड़ा ऐसा दिलचस्प किस्सा सुनाया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. ऋषि कपूर ने बताया था कि उनके परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर बेहद रंगीले मिजाज के इंसान थे और रोमांस के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं था. अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में एक घटना का जिक्र करते हुए घोड़ी और गोरी का किस्सा भी शेयर किया. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सुरंग तक खुदवा दी थी. क्या है ये किस्सा, चलिए बताते हैं…

Rishi Kapoor, Rishi Kapoor great grandfather, Rishi Kapoor great grandfather Dewan Basheshwarnath Kapoor, Rishi Kapoor learned qualities of romance, when Dewan Basheshwarnath Kapoor made tunnel to reach his girlfriend house, ऋषि कपूर, ऋषि कपूर के परदादा, ऋषि कपूर के परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर, ऋषि कपूर ने सीखे थे रोमांस के गुण, जब दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने अपनी प्रेमिका के घर तक पहुंचने के लिए बनाई थी सुरंग

80 के दशक में जहां हर कोई एक्शन फिल्मों का दीवाना था, वहीं अपने रंग-बिरंगे स्वेटर, घने बालों और खूबसूरत चेहरे से ऋषि कपूर ने पर्दे पर जादू चला दिया था. उन्होंने ‘लैला मजनू’, ‘कर्ज’, ‘सागर’, ‘चांदनी’, ‘प्रेम रोग’, ‘नगीना’, और ‘दीवाना’ जैसी क्लासिक रोमांटिक ड्रामा को पर्दे पर उतारा. अभिनेता पर्दे पर बहुत आसानी से रोमांस कर लेते थे क्योंकि एक्टिंग के साथ-साथ उनकी रगों में रोमांस भी बहता था और इस बात का खुलासा खुद ऋषि कपूर ने किया था.

Rishi Kapoor, Rishi Kapoor great grandfather, Rishi Kapoor great grandfather Dewan Basheshwarnath Kapoor, Rishi Kapoor learned qualities of romance, when Dewan Basheshwarnath Kapoor made tunnel to reach his girlfriend house, ऋषि कपूर, ऋषि कपूर के परदादा, ऋषि कपूर के परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर, ऋषि कपूर ने सीखे थे रोमांस के गुण, जब दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने अपनी प्रेमिका के घर तक पहुंचने के लिए बनाई थी सुरंग

ऋषि कपूर के पिता राज कपूर साहब बहुत सरल और सीधे किस्म के इंसान थे. वे सेट पर घंटों काम करते और फिर बाकी का समय अपने परिवार के साथ गुजारते थे, जबकि उनके परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर रंगीन मिजाज के हुआ करते थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rishi Kapoor, Rishi Kapoor great grandfather, Rishi Kapoor great grandfather Dewan Basheshwarnath Kapoor, Rishi Kapoor learned qualities of romance, when Dewan Basheshwarnath Kapoor made tunnel to reach his girlfriend house, ऋषि कपूर, ऋषि कपूर के परदादा, ऋषि कपूर के परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर, ऋषि कपूर ने सीखे थे रोमांस के गुण, जब दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने अपनी प्रेमिका के घर तक पहुंचने के लिए बनाई थी सुरंग

अपनी ऑटोबायोग्राफी के लॉन्च पर खुद ऋषि कपूर ने खुलासा किया था कि हमारी पीढ़ी में जो भी रोमांस आया है, वह परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर की वजह से आया है. अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ के लॉन्च पर अभिनेता ने कहा था कि पर्दे पर उनके लिए रोमांटिक छवि बनाना मुश्किल नहीं था क्योंकि उन्हें लगता था कि यह सारी चीजें पहले से उनके अंदर हैं.

Rishi Kapoor, Rishi Kapoor great grandfather, Rishi Kapoor great grandfather Dewan Basheshwarnath Kapoor, Rishi Kapoor learned qualities of romance, when Dewan Basheshwarnath Kapoor made tunnel to reach his girlfriend house, ऋषि कपूर, ऋषि कपूर के परदादा, ऋषि कपूर के परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर, ऋषि कपूर ने सीखे थे रोमांस के गुण, जब दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने अपनी प्रेमिका के घर तक पहुंचने के लिए बनाई थी सुरंग

एक किस्सा सुनाते हुए अभिनेता ने कहा था कि वो और उनके बाकी भाई-बहन अपने परदादा पर गए हैं, क्योंकि वे बहुत अच्छे से रोमांस जानते थे और रंगीले भी थे. उन्होंने किस्सा सुनाते हुए कहा था, परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ब्रिटिश राज के समय तहसीलदार के रूप में काम करते थे.

Rishi Kapoor, Rishi Kapoor great grandfather, Rishi Kapoor great grandfather Dewan Basheshwarnath Kapoor, Rishi Kapoor learned qualities of romance, when Dewan Basheshwarnath Kapoor made tunnel to reach his girlfriend house, ऋषि कपूर, ऋषि कपूर के परदादा, ऋषि कपूर के परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर, ऋषि कपूर ने सीखे थे रोमांस के गुण, जब दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने अपनी प्रेमिका के घर तक पहुंचने के लिए बनाई थी सुरंग

वे ज्यादातर घोड़ी पर ट्रैवल करते थे और एक दिन एक अंग्रेज अपनी पत्नी के साथ घूम रहा था और उनसे परदादा से कहा कि आपकी घोड़ी बहुत अच्छी है तो परदादा ने कहा कि आपकी गोरी बहुत अच्छी है.

Rishi Kapoor, Rishi Kapoor great grandfather, Rishi Kapoor great grandfather Dewan Basheshwarnath Kapoor, Rishi Kapoor learned qualities of romance, when Dewan Basheshwarnath Kapoor made tunnel to reach his girlfriend house, ऋषि कपूर, ऋषि कपूर के परदादा, ऋषि कपूर के परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर, ऋषि कपूर ने सीखे थे रोमांस के गुण, जब दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने अपनी प्रेमिका के घर तक पहुंचने के लिए बनाई थी सुरंग

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि परदादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने प्रेमिका के घर तक पहुंचने के लिए सुरंग तक बना डाली थी. हालांकि, प्यार में की गई इस गलती की सजा भी मिली और उन्हें नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया. ऋषि कपूर ने साफ किया था कि वे भी प्यार में पड़े हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी के लिए सुरंग नहीं बनाई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks