May 1, 2026
Firoz-Nadiadwala-2026-05-bf3bc40e41bf2c8525e8d27615792b4b-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

फिल्ममेकर फिरोज नाडियाडवाला ने ‘हेरा फेरी’ के राइट्स को लेकर मुंबई में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि 2000 में कानूनी रूप से रीमेक राइट्स खरीदने के बावजूद कुछ लोग उनसे करोड़ों रुपये वसूलने की कोशिश कर रहे हैं. विरोधी पक्ष ने उनकी फिल्म को अवैध बताकर 60 लाख रुपये और मुनाफे में हिस्सेदारी मांगी है. नाडियाडवाला की मानें, तो यह उनकी कंपनी की इमेज खराब करने और पब्लिक लिस्टिंग रोकने की कोशिश है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

'हेरा फेरी' के चलते फिरोज नाडियाडवाला के साथ करोड़ों की धोखाधड़ीZoom

फिरोज नाडियाडवाला एक बड़े फिल्ममेकर हैं.

नई दिल्ली: फिल्ममेकर फिरोज नाडियाडवाला ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ के अधिकारों को लेकर मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. नाडियाडवाला का आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर उनके कानूनी अधिकारों को हड़पने की साजिश रची है और उनसे करोड़ों रुपए वसूलने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि साल 2000 में फिल्म के हिंदी और अन्य भाषाओं के रीमेक राइट्स सुरेश कुमार सिंघल से 4.5 लाख रुपए में खरीदे थे. उनका कहना है कि फिल्म रिलीज के वक्त भी उन पर दबाव बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश हुई थी. अब 25 साल बाद फिर से वही खेल खेला जा रहा है.

फिल्ममेकर की शिकायत के मुताबिक, असली खेल तब शुरू हुआ, जब मूल मलयालम फिल्म के मालिकों ने यह जानते हुए भी कि अधिकार पहले ही बिक चुके हैं, इन्हें 2022 में फिर से गोपाला पिल्लई विजयकुमार को महज 3 लाख रुपए में बेच दिया. इसके बाद, दिसंबर 2024 में नाडियाडवाला को एक नोटिस भेजकर उनकी फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ को अवैध बता दिया गया. इतना ही नहीं, विरोधी पक्ष ने उनसे 60 लाख रुपए नकद और फिल्म के कुल मुनाफे का 25 प्रतिशत हिस्सा भी मांग लिया है. नाडियाडवाला का आरोप है कि ये लोग न केवल उनसे पैसे ऐंठना चाहते हैं, बल्कि उनकी कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग में भी अड़ंगे डाल रहे हैं.

कई धाराओं के तहत केस दर्ज
फिरोज नाडियाडवाला ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे बड़े स्टार्स के नाम का गलत इस्तेमाल करके उनके खिलाफ झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, जिससे उनकी इज्जत और बिजनेस को नुकसान हो रहा है. उनकी शिकायत पर पुलिस ने गोपाला पिल्लई विजयकुमार और एम. पॉल माइकल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने अब इस पूरे मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. ‘हेरा फेरी’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म को लेकर चल रहा यह विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks