Last Updated:
Most Passionate Zodiac Signs In Love: क्या आप भी एक जुनूनी प्रेमी हैं? अगर हां, तो आप जानते होंगे कि जुनूनी प्रेमियों के पास गहरी और शक्तिशाली ऊर्जा होती है. ये लोग बेहद भावुक होते हैं और अपने पार्टनर से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं. ये अपने प्यार को रोमांस के जरिए जाहिर करते हैं. इनके रिश्ते में जोश, गहराई और समर्पण साफ नजर आता है. इनकी ऊर्जा बहुत मजबूत होती है. आइए जानते हैं वे राशियां जो अपने पार्टनर के लिए बेहद जुनूनी मानी जाती हैं. ये हैं वे राशियां जो दिल से प्यार करती हैं…
Most Passionate Zodiac Signs In Love: प्यार में पागलपन की हद तक डूब जाना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन कुछ राशियों के लड़के ऐसे होते हैं कि इश्क में पड़ते ही उनका जुनून देखकर लैला-मजनू जैसी अमर प्रेम कहानियां भी फीकी लगने लगे. ये लड़के जब किसी को दिल से चाह लेते हैं तो हर सीमा तोड़कर, हर डर भूलकर अपने प्यार को साबित करने निकल पड़ते हैं. इनके लिए रिलेशनशिप सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि जीने-मरने का वादा बन जाते हैं. दिन-रात सोच, हर पल फिक्र और हर कदम पर अपने पार्टनर को खास महसूस कराना इनकी आदत बन जाती है. कहा जाता है कि इनकी लव लाइफ में रोमांस, ड्रामा और इमोशन का ऐसा तूफान उठता है कि इनके करीब रहने वाले भी हैरान रह जाते हैं. आज हम आपको बताएंगे किन राशियों के लड़के इश्क में पूरी तरह पगला जाते हैं और क्यों उनका प्यार इतना गहरा, जुनूनी और बेमिसाल माना जाता है…
मेष राशिफल
मेष राशि के लोग मंगल ग्रह द्वारा शासित होते हैं. इनमें अग्नि तत्व की ऊर्जा होती है और ये अपने रिलेशन में उत्साह लाते हैं. इनका साहसी, जुनूनी और रोमांचकारी स्वभाव इन्हें सबसे अलग बनाता है. ये अपने प्यार को शब्दों से कम बल्कि अपने कामों से ज्यादा जाहिर करते हैं. ये रिश्ते में जुनूनी, गहरे और कभी-कभी अधीर भी हो जाते हैं. इनका उत्साह इन्हें हमेशा जीवंत बनाए रखता है. ये अपने प्यार को रोमांटिक इशारों और नजदीकियों के जरिए दिखाते हैं, जिससे ये सच में एक जुनूनी प्रेमी बन जाते हैं.
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोग सूर्य ग्रह द्वारा शासित होते हैं और इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है. ये लोग अपने प्यार को खुलकर जाहिर करते हैं और अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद रखते हैं. ये बहुत उदार और रोमांटिक होते हैं और जब बात अपने पार्टनर की आती है तो ये बहुत पजेसिव और प्रोटेक्टिव हो जाते हैं. सूर्य ग्रह के प्रभाव की वजह से इनकी मजबूत मौजूदगी और आत्मविश्वास इन्हें ताकतवर बनाता है. कभी-कभी सिंह अपने पार्टनर को बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं और उन्हें अपने प्यार और देखभाल से संवारते हैं.
तुला राशिफल
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो प्रेम व सौंदर्य के कारक ग्रह भी हैं. तुला राशि के पुरुष प्यार में जब पड़ते हैं, तब उनके लिए यह सबसे बड़ी प्रायोरिटी होती है. वह अपने पार्टनर को हमेशा कंफर्टेबल फील करवाते हैं और उनकी जिम्मेदारी भी पूरी तरह निभाते हैं. शुक्र ग्रह के प्रभाव की वजह से तुला राशि वालों का रिलेशनशिप में जोश, गहराई और समर्पण साफ नजर आता है. ये अपने शब्दों से कम लेकिन अपने प्यार को रोमांस के जरिए जाहिर करते हैं. साथ ही ये काफी भावुक भी होते हैं और अपने पार्टनर से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं.
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोग मंगल और प्लूटो ग्रह की ऊर्जा से प्रभावित होते हैं. ये लोग बेहद गहरे और भावुक होते हैं. ये कभी सतही रिश्तों में दिलचस्पी नहीं रखते, बल्कि गहरे और आत्मीय संबंध की चाह रखते हैं. जब ये किसी से कमिटमेंट करते हैं तो कोई भी इनका प्यार छीन नहीं सकता, क्योंकि ये प्यार में खुद को पूरी तरह समर्पित कर देते हैं. कभी-कभी इनका गहरा प्यार इन्हें अपने पार्टनर के लिए बहुत ज्यादा पजेसिव बना देता है.
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के स्वामी न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव हैं. कुंभ राशि के जातक जल्दी किसी से दिल नहीं लगाते हैं लेकिन जब वह प्यार में होते हैं, तब वह सबसे बड़े जुनूनी प्रेमी बन जाते हैं. ये जब किसी को दिल से चाह लेते हैं, तब हर पल फिक्र करना इनकी आदत बन जाती है. साथ ही अपने पार्टनर को खास महसूस कराना इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है. कुंभ राशि के जातक रिलेशन में काफी मेहनत करते हैं और अपने पार्टनर से भी यही चाह रखते हैं.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें
