August 1, 2026
Ranveer-SIngh-FWICE-2-2026-05-0f2d3d6b2c78b15385573dc59325f923-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने स्पष्ट किया है कि रणवीर सिंह पर बैन नहीं लगाया गया है, बल्कि ;डॉन 3′ से उनके बाहर होने के बाद उन पर नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव लागू किया गया है. फरहान अख्तर और …और पढ़ें

Ranveer Singh Don 3 Row Live: रणवीर सिंह पर नहीं लगा बैन, FWICE ने दी सफाईZoom

रणवीर सिंह पर FWICE ने बैन नहीं लगाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ranveersingh)

मुंबई. ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद रणवीर सिंह को FWICE की ओर से नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, फरहान अख्तर ने दावा किया कि ‘डॉन 3’ के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. इसके बाद उन्होंने FWICE में शिकायत दर्ज करवाई. FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि रणवीर को अपना पक्ष रखने के लिए तीन बार बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं आए. इसके बाद FWICE ने डायरेक्टर्स, कैमरामैन और क्रू मेंबर्स को उनके साथ काम नहीं करने का आदेश दिया. कहा जाने लगा कि रणवीर पर बैन लगा दिया गया है.

Ranveer Singh ban News Live: रणवीर सिंह पर गलत ट्रेंड शुरू करने का आरोप

अशोक पंडित ने यह भी बताया कि FWICE को लगता है कि अगर ऐसे मामलों को नजरअंदाज किया गया तो इंडस्ट्री में गलत ट्रेंड शुरू हो सकता है. उन्होंने कहा,”हम एक ट्रेड यूनियन के तौर पर अपने सदस्यों को यह निर्देश दे रहे हैं कि जहां भी वह (रणवीर सिंह) होंगे, जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, आप उनके साथ काम नहीं करेंगे. क्योंकि हमें लगता है कि यह बहुत गलत ट्रेंड शुरू होगा. अगर डायरेक्टर या एक्टर आखिरी वक्त पर प्रोजेक्ट छोड़ देते हैं तो प्रोड्यूसर्स बर्बाद हो जाएंगे. यह बहुत बड़ा नुकसान होगा और हर कोई एक्सेल एंटरटेनमेंट नहीं है कि करोड़ों का नुकसान झेल सके. लोग आत्महत्या कर लेंगे.”

Ranveer Singh FWICE ban Live: ‘बैन नहीं, हमने नॉन-कोऑपरेशन जारी किया है’: अशोक पंडित

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अशोक पंडित ने साफ किया कि संगठन के पास किसी भी एक्टर पर कानूनी बैन लगाने का अधिकार नहीं है. उन्होंने बताया कि FWICE ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई क्राफ्ट के वर्कर्स के लिए नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है. उन्होंने कहा, “देखिए, सबसे पहले तो पूरी बातचीत गलत दिशा में जा रही है. ये बैन नहीं है. हम कोर्ट नहीं हैं, हम किसी को बैन नहीं कर सकते. हमने नॉन-कोऑपरेशन जारी किया है. नॉन-कोऑपरेशन का मतलब है कि हमारे 30 क्राफ्ट के सभी सदस्य उनके साथ काम नहीं करेंगे. ये मेरी चॉइस है कि मैं उनके साथ काम करूं या नहीं.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks