April 9, 2026
Review-17-2025-11-0c493dad1c75f5db577c003ca3f8d9e7-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Hi Zindagi Movie Review: 14 नवंबर को सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जो पुरुषों की सुरक्षा के लिए नए कानून की जरूरत पर जोर डालती है. फिल्म ‘हाय जिंदगी’ का विषय काफी अहम है. आज हर क्षेत्र में महिला शक्ति और समानता की बात हो रही है और ये अच्छी बात है, मगर फिल्म ये सवाल उठाती है कि कानून भी मर्द औरत दोनों के लिए बराबर होना चाहिए. पुरुष भी महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न के शिकार हो सकते हैं.

Review: पुरुषों की सुरक्षा के लिए नए कानून की जरूरत पर जोर डालती 'हाय जिंदगी'थ्रिलर ड्रामा ‘हाय जिंदगी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

हाय जिंदगी 3

14 नवंबर 2025|हिंदी124 मिनट|थ्रिलर ड्रामा

Starring: गौरव सिंह, आयुशी तिवारी, गरिमा सिंह, सोमी श्री, दीपांशी त्यागी, ऋषभ शर्मा और अन्यDirector: अजय रामMusic: आदित्य राज शर्मा

Watch Trailer

अगर एक लड़की की ना का मतलब ना होता है, तो एक लड़के की ना का मतलब ना क्यों नहीं हो सकता? यह जबरदस्त डायलॉग 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘हाय जिंदगी’ का है. सुनील कुमार अग्रवाल और अजय राम द्वारा निर्मित यह फिल्म लड़कों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न जैसे संवेदनशील मुद्दे को छूती है. इसकी कहानी काफी जबरदस्त है, जो इसे बेहद दिलचस्प बनाती है. तो चलिए, इस फिल्म की कहानी के बारे में बताते हैं.

फिल्म में आपको कोई बड़े स्टार तो नहीं दिखेंगे, लेकिन फिल्म की कहानी आपको जरूर पसंद आएगी. कहानी चार सहेलियों पलक (गरिमा सिंह), मेघा (आयुषी तिवारी), ज्योति (सोमी श्री) और नंदिनी (दीपांशी त्यागी) के इर्द-गिर्द घूमती है. जिंदगी को खुलकर जीने वाली ये लड़कियां एक दिन पलक के पिता के फार्महाउस पर मौज-मस्ती करने जाती हैं. वरुण (गौरव सिंह) पलक के पिता की कंपनी में काम करता है. लड़कियां उसे अपना कार ड्राइवर बनाकर अपने साथ ले जाती है.

वरुण को नशे में धुत करके वे उसका शारीरिक शोषण करती हैं. जब वह पुलिस से शिकायत करता है कि चार लड़कियों ने उसके साथ मारपीट की है तो पुलिस उस पर हंसती है और रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर देती है. वे कहते हैं, ‘अगर मैं चाहूं, तो तुम्हें चार लड़कियों के शारीरिक शोषण के लिए जेल में डाल सकता हूं.’ वरुण खुद को असहाय और असमर्थ महसूस करता है. आगे क्या होता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

इस फिल्म का विषय बहुत महत्वपूर्ण है. यह अच्छी बात है कि आज हर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और समानता की बात हो रही है, लेकिन फिल्म यह सवाल उठाती है कि कानून पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान होना चाहिए. पुरुष भी महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हो सकते हैं, लेकिन वे महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा कोई कानून मौजूद नहीं है. कानून केवल महिलाओं को ही पीड़ित मानता है.

निर्देशन की बात करें तो अजय राम का निर्देशन बेहतरीन है, जो आपको पहले शॉट से लेकर आखिरी शॉट तक बांधे रखता है. निर्देशक अजय राम की सामाजिक कहानी कहने की बेहतरीन शैली आपको प्रभावित करेगी. वह एक ऐसा सवाल उठाते हैं जो आज के समय में बेहद जरूरी है. पटकथा इतनी खूबसूरती से लिखी गई है कि यह न केवल मुद्दे को संबोधित करती है बल्कि मानवीय भावनाओं को भी उकेरती है.

गौरव सिंह के साथ-साथ आपको गरिमा सिंह, आयुषी तिवारी, सोमी श्री और दीपांशी त्यागी का अभिनय भी बेहद पसंद आएगा. सभी कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं में जान डाल दी है. गौरव सिंह ने वरुण का किरदार बखूबी निभाया है. चारों लड़कियों ने भी अपने किरदारों को सहजता से निभाया है. फिल्म की कमजोर कड़ी इसकी गति. धीमी गति की वजह से शायद आपको फिल्म के बीच में थोड़ी बोरियत महसूस हो, लेकिन क्लाइमैक्स तक आते-आते फिल्म की गति अच्छी हो जाती है. फिल्म में बैकग्राउंड स्कोर इसकी जान है. कुल मिलाकर देखा जाए तो आप इस फिल्म को एक बार देख सकते हैं, यह वन टाइम वाचेबल मूवी है. मेरी ओर से फिल्म को 5 में से 3 स्टार.

authorimg

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Review: पुरुषों की सुरक्षा के लिए नए कानून की जरूरत पर जोर डालती ‘हाय जिंदगी’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks