February 24, 2026
saif-2025-11-70c119a5064a6beda58ea8be794ee7b0-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड की वो हसीना जिसे ऊपरवाले ने छप्परफाड़ कर टैलेंट से नवाजा. उन्होंने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था और पहली ही फिल्म से वो स्टार बन गई थी. ये एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा हैं जिन्होंने न सिर्फ अपने शानदार अभिनय बल्कि अपनी जादुई आवाज से भी लोगों का दिल जीता था.

रागेश्वरी लूंबा ने 16 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. एक्ट्रेस ने 1993 में आई फिल्म आंखें से डेब्यू किया था. पहली ही फिल्म से वो रातोंरात स्टार बन गई थीं. रागेश्वरी लूंबा को फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था. इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम raageshwariworld)

रागेश्वरी लूंबा एक मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर हैं, जो आज सोशल मीडिया पर ट्रामा और बीमारियों से बचने के लिए लोगों को थेरेपी के बारे में बताती हैं.’लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता’ गाने में चंकी पांडे के साथ क्यूट दिखने वाली एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा का जन्म एक संगीत परिवार में हुआ था. उनके पिता, भारतीय संगीतकार और गायक त्रिलोक सिंह लूंबा थे, जो नेशनल अवॉर्ड विनर रहे हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम raageshwariworld)

मधुर आवाज एक्ट्रेस को विरासत में मिली थी. बचपन से ही वे स्टेज पर गाना गाती थीं और पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की, वे कई विज्ञापनों में भी दिखीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम raageshwariworld)

रागेश्वरी लूंबा को पहला ब्रेक साल 1993 में रिलीज फिल्म ‘आंखें’ से मिला. पहली ही फिल्म में वे अक्षय कुमार और चंकी पांडे के साथ नजर आईं. फिर रागेश्वरी साल 1994 में ‘मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी’ और ‘दिल कितना नादान’ में नजर आईं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम raageshwariworld)

साल 2002 में वे ‘तुम जियो हजारों साल’ में दिखीं. उन्होंने सिर्फ अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर जादू नहीं किया, बल्कि उन्होंने अपनी मधुर आवाज से भी दर्शकों को दीवाना बनाया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम raageshwariworld)

22 साल की उम्र में उन्होंने पॉप एल्बम ‘दुनिया’ रिलीज किया, जो रातों-रात छा गया. इसके बाद वे 1997 में अपने एल्बम ‘वाई टू के’ में नजर आईं. एक्ट्रेस ने बहुत सारे पॉप सॉन्ग रिलीज किए जो हिट भी रहे. इस लिस्ट में प्यार का रंग, रफ्तार, चाहत और कुड़ी ए पंजाब दी शामिल है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम raageshwariworld)

एक्ट्रेस रागेश्वरी लूंबा ने काफी कम समय में खूब नाम कमा लिया था. वो कम ही समय में अपने शानदार अभिनय और मधुर आवाज से दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी थीं. लेकिन करियर के पीक पर एक्ट्रेस के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसने उनसे सबकुछ छीन लिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम raageshwariworld)

साल 1993 में उन्हें दुर्लभ बीमारी ‘बेल्स पाल्सी’ का पता चला, जिससे उनका मुंह और गला दोनों बुरी तरीके से प्रभावित हुआ. डॉक्टर्स ने ये तक कह दिया था कि वे कभी गाना नहीं गा पाएंगी लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं और खुद को बीमारी से पूरी तरह आजाद किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम raageshwariworld)

आज एक्ट्रेस फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए दुर्लभ बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करती हैं. एक्ट्रेस ने वकील सुधांशु स्वरुप से शादी की और उन्होंने इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि देश भी छोड़ दिया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम raageshwariworld)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अक्षय कुमार की हीरोइन, डेब्यू करते ही बन गई थीं स्टार, 1 बीमारी ने छीना सबकुछ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks