May 28, 2026
22-2025-11-a4ecd25e1b8af856c21f7047915bc3c4-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को माता-पिता बन चुके हैं. उनके घर नन्ही परी आ गई है. दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी. इससे पहले कपल ने 11 सालों तक एक दूजे को डेट किया था. कुछ समय पहले पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होने काम के सिलसिले में तीन दिन साथ गुजारे थे और इस बीच उन्हें एक्टर से प्यार हो गया था. राजकुमार और पत्रलेखा की लव स्टोरी बहुत क्यूट है.

ख़बरें फटाफट

11 साल एक-दूजे को किया डेट, क्यूट है राजकुमार-पत्रलेखा की लव स्टोरीराजकुमार राव और पत्रलेखा ने साल 2021 में रचाई थी शादी.

नई दिल्ली. राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों ने 4 साल पहले शादी रचाई थी. आज यानी शनिवार को कपल के घर में किलकारी गूंजी है. राजकुमार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है. राजकुमार राव ने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है. चलिए आपको कपल की क्यूट लव स्टोरी के बारे में बताते हैं.

राजकुमार और पत्रलेखा की मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान हुई थी और वहीं से उनका रिश्ता आगे बढ़ा. कुछ समय पहले ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी. राजकुमार से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए पत्रलेखा ने बताया था कि पहली मुलाकात में राजकुमार राव उन्हें बहुत अजीब लगे थे.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks