Last Updated:
Jodhpur Mirzapur 3 Shooting: जोधपुर में फिल्माई जा रही मिर्जापुर 3 की शूटिंग लगातार चर्चा में है. ऐतिहासिक और शाही लोकेशन्स इस क्राइम ड्रामा को नया लुक दे रहे हैं. सीरीज के मुख्य कलाकार अपने गहन किरदारों और तीखे अभिनय से फिर धमाका करने को तैयार हैं. क्राइम और बदले की कहानी को नई पृष्ठभूमि में दिखाने के कारण यह सीजन पहले से ज्यादा रोमांचक होने वाला है.

जोधपुर इन दिनों वेब सीरीज़ प्रेमियों के लिए एक खास आकर्षण का केंद्र बन गया है. यहां क्राइम और थ्रिलर से भरपूर लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन फिल्माया जा रहा है. कायलाना और आसपास के रॉ और खूबसूरत लोकेशन्स पर पूरी टीम दिन-रात शूटिंग में जुटी हुई है.

सीरीज़ के कई महत्वपूर्ण सीन होटल द उम्मेद में त्रिपाठी परिवार के घर पर फिल्माए गए. इस सेट पर पंकज त्रिपाठी, कालीन भैया के किरदार में अपने दमदार अभिनय से नजर आए. राजस्थान की मिट्टी और ऐतिहासिक वातावरण ने इस सीजन को एक नया रंग और स्थानीयपन दिया है.

वहीं अली फज़ल गुड्डू पंडित के रूप में शूटिंग में शामिल रहे. विक्रांत मैसी भी सीजन 1 के बाद सेट पर वापसी करते हुए अपने किरदार की गहराई में जाने का मौका पा रहे हैं. सेट पर माहौल पूरी तरह से कहानी की गंभीरता और थ्रिलर माहौल के अनुरूप बनाया गया. सोशल मीडिया पर फोटो हो रहे वायरल.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मुन्ना त्रिपाठी के रूप में दिव्येंदु शर्मा ने अपने किरदार की निखरी भूमिका पेश की. बीना त्रिपाठी की भूमिका में रासिका दुग्गल ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाले सीन शूट किए.गोलू के किरदार में श्वेता त्रिपाठी ने भी अपने किरदार में जान डालते हुए जोधपुर की विभिन्न लोकेशन्स पर महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए। कलाकारों के साथ-साथ तकनीकी टीम भी रात-दिन मेहनत कर रही है .

राजस्थान के वातावरण में और अधिक जीवंत प्रतीत हो रही है. दर्शक इस सीजन में न केवल अपने पसंदीदा किरदारों को नए अंदाज में देख पाएंगे, बल्कि राजस्थान की खूबसूरत लोकेशन्स का भी भरपूर आनंद लेंगे। मिर्जापुर 3 की शूटिंग जोधपुर में जारी है और टीम की मेहनत जल्द ही दर्शकों के लिए बड़ी स्क्रीन पर धमाका करने वाली है.
