Last Updated:
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का टीजर लॉन्च हुआ. इसमें वह अनन्या पांडे संग रोमांस करते हुए दिखते हैं. अनन्या फिल्म में काफी बोल्ड दिख रही हैं. उन्होंने अपना बिकिनी लुक को भी फ्लॉन्ट करती हैं. यह फिल्म ‘इक्कीस’ के साथ मुकाबला करेगी.
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म का टीजर रिलीज. (फिल्म पोस्टर)मुंबई. कार्तिक आर्यन के 35वें बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला है. कार्तिक और धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का टीजर लॉन्च किया. फिल्म मे कार्तिक के अपॉजिट अनन्या पांडे लीड रोल में हैं. टीजर में कार्तिक और अनन्या के बीच नोंक-झोंक और फिर रोमांस देखने को मिला. दोनों के बीच केमेस्ट्री बेहतरीन दिख रही हैं. टीजर काफी वाइब्रेंट और कलरफुल दिख रहा है. दोनों कॉमेडी करते दिख रहे हैं. फिल्म इस क्रिसमस पर रिलीज होगी.
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के टीजर की शुरुआत में कार्तिक के चीप डायलॉग से होती है वह कहते हैं, ‘मलाइका से लेकर मलाला तक, उर्फी से लेकर कमला तक, कोई भी इस मामाज बॉय को हाथ से ना जाने दें.’ इस दौरान कार्तिक का डैशिंग लुक और देखने को मिलता है. सिक्स पैक एब्स दिखते हैं. वहीं, अनन्या पांडे भी बोल्ड लुक में नजर आ रहे हैं.
हालांकि, वह टीजर में खुद को 2025 की हुकअप गर्ल बताती हैं, लेकिन 90 के दशक की लव स्टोरियां पसंद हैं. फिल्म की कहानी कुछ इसी तरह की है. दोनों काफी मॉडर्न है, लेकिन लव इंटरेस्ट पुराने तरीके का है. कार्तिक बिल्कुल उसके उलट हैं, अब देखना होगा कि दोनों की जोड़ी कैसे जमेगी. टीजर के आखिरी में दोनों के बीच पर हैं. अनन्या बिकिनी में हैं. दोनों के बीच एक रोमांटिक और अश्लील बात होती है.
अनन्या पांडे ने टीजर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन को दी बधाई
टीजर में अनन्या और कार्तिक ने कॉमेडी के अलावा बोल्ड सीन्स भी दिए हैं. टीजर को अनन्या पांडे ने शेयर किया है और कार्तिक को जन्मदिन की बधाई भी दी है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “आपके रूमी की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.” इस फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस हैं और फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनाई गई है.
‘इक्कीस’ से होगा ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का मुकाबला
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी. अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ भी 25 दिसंबर को रिलीज होगी. अब देखना होगा कि दर्शक पर्दे पर रोमांस और लव स्टोरी को पसंद करते हैं या देशभक्ति से भरी कहानी को सराहते हैं.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
