Last Updated:
120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Day 2: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन रफ्तार पकड़ ली है. इस मूवी ने शनिवार को लगभग दोगुनी कमाई की है. वहीं, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ का दूसरे दिन भी जादू नहीं चला. पहले दिन जितना ही यह फिल्म दूसरे दिन भी कमाई कर पाई है. दिलचस्प बात है कि दो दिनों में ‘120 बहादुर’ ने ‘मस्ती 4’ से ज्यादा कमाई कर ली है और आगे बढ़ रही है.
फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की कमाई में हुआ जबरदस्त इजाफा.नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं और दर्शकों को भी यह बहुत पसंद आ रही है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धीमी शुरुआत हुई. लेकिन दूसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला. दूसरी तरफ, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ की हालत जस की तस है. चलिए बताते हैं कि दोनों मूवी ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है.
‘मस्ती 4’ की हालत हुई खराब
विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ की कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ है. यह कॉमेडी मूवी फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ की कमाई से खाता खुला था. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट की मानें तो दूसरे दिन भी ‘मस्ती 4’ ने 2.75 करोड़ का ही बिजनेस किया है. इस तरह कॉमेडी फिल्म दो दिनों में भारत में 5.50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.
120 वीर सैनिकों की कहानी है फिल्म
बताते चलें कि ‘120 बहादुर’ 13 कुमाऊं रेजिमेंट के उन 120 वीर जवानों की दास्तां सामने लाती है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला पोस्ट पर अद्भुत साहस के साथ लड़ाई लड़ी थी. फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी का किरदार निभाया है. इसमें राशि खन्ना, अंकित सिवाच, विवेक भटेना और एजाज खान जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आते हैं. इस मूवी का डायरेक्शन रजनीश रेजी घई ने किया है. वहीं, ‘मस्ती 4’ के डायरेक्टर ने मिलाप जावेरी हैं, जिसमें नरगिस फाखरी, एलनाज, रूही सिंह और श्रेया शर्मा भी अहम रोल में हैं.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
