March 15, 2026
Sonu-sood-indigo-2025-12-c2aaa483f41cc829e8aa03a04f843d59-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

एयर एविएशन कंपनी इंडिगो पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरी हैं. इसकी आलोचना हो रही है. लगातार हजारों फ्लाइट्स कैंसिल और डिले होने की वजह पैसेंजर्स परेशान हैं. इन सबके एक्टर सोनू सूद ने इंडिगो को सपोर्ट किया और लोगों से भी सहयोग करने और शांति बनाए रखने की अपील की है, जिसके बाद कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो कई उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'पीआर एक्टिवेट हो गए...', सोनू ने किया इंडिगो का बचाव, तो हुए ट्रोलसोनू सूद ने इंडिगो का सपोर्ट किया.

मुंबई. इंडिगो की हजारों फ्लाइट्स कैंसिल और डिले होने की वजह से पैसेंजर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. पैसेंजर्स अपनी समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिए जाहिर कर रहे हैं और इंडिगो के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे हैं. इंडिगो पर सरकार भी सख्त है और एक्शन करने की तैयारी कर रही है. इन सबके बीच एक्टर सोनू सूद ने इंडिगो का बचाव किया है. उन्होंने इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ को सपोर्ट किया है. सोनू के इस वीडियो मैसेज पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं. कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो कई सोनू की बात से सहमति जता रहे हैं.

सोनू सूद कहते हैं, “दोस्तों, ये वीडियो उन लोगों के लिए एक छोटा सा संदेश है, जो पिछले 2-3 दिनों से इंडिगो फ्लाइट्स की वजह से परेशान हो रहे हैं. मेरा खुद का परिवार यात्रा कर रहा था, और हमें 4-5 घंटे इंतजार करना पड़ा. फिर फ्लाइट उड़ी. कई लोगों की फ्लाइट्स नहीं उड़ीं, बहुत सी कैंसल हो गईं. लोग शादियों में नहीं पहुंच सके, मीटिंग्स कैंसल हो गईं, इवेंट्स भी कैंसल हो गए. हम सबको बहुत परेशानी हुई.”

सोनू सूद ने आगे कहा, “लेकिन जो चीज मुझे दुखी करने वाली लगी, वो ये देखना कि लोग ग्राउंड स्टाफ पर चिल्ला रहे थे. मुझे पता है कि फ्रस्ट्रेशन है, दुख है, और आप गुस्सा निकालते हैं. लेकिन खुद को उनकी जगह रखकर सोचिए. वे बेबस हैं, उन्हें भी आगे क्या शेड्यूल है, आगे क्या होगा, इसकी कोई भनक नहीं. फ्लाइट्स उड़ेंगी या नहीं, ये ऊपर से जो मैसेज आते हैं, उन्हें बस पास कर देते हैं. तो जो लोग इस तरह रिएक्ट कर रहे हैं, मुझे लगता है ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. ये सर्विस इंडस्ट्री के स्टाफ हैं, जो हमारी देखभाल करते हैं.”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks