February 24, 2026
c8b62426cec3b0465a50624d989cbac917653282748271252_original.jpg
Spread the love


IND vs SA 1st T20I: कटक के बराबाती स्टेडियम में खेले गए टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऐसा प्रदर्शन किया कि साउथ अफ्रीका संभल भी नहीं पाई. मैच की शुरुआत भले ही भारत के लिए मुश्किलों से हुई हो, लेकिन हार्दिक पंड्या की विस्फोटक बल्लेबाजी और बुमराह–अर्शदीप की घातक गेंदबाजी ने अफ्रीकी टीम को पूरी तरह पस्त कर दिया. यह मुकाबला कई रोमांचक पलों से भरा रहा. आइए जानते हैं मैच के टॉप-5 बड़े मोमेंट्स, जिन्होंने मुकाबले का रुख पलट दिया.

 

1. हार्दिक पंड्या की मैच-बचाऊ पारी

 

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. टॉप-ऑर्डर 78 रन तक लड़खड़ा चुका था और लग रहा था कि टीम मुश्किल में है. तभी मैदान पर आए हार्दिक पंड्या ने कटक की पिच पर अपना जलवा दिखा दिया. हार्दिक ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए. उनकी पावर हिटिंग ने टीम को सम्मानजनक स्कोर 175 रन तक पहुंचाया. इसके साथ ही हार्दिक ने गेंद से भी एक विकेट हासिल कर अपना ऑलराउंड कौशल साबित किया. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

 

2. अर्शदीप सिंह की पावरप्ले में तबाही

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. अर्शदीप सिंह ने पारी की दूसरी गेंद पर ही क्विंटन डिकॉक को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया, उन्होंने अगले ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को भी चलते किया. इन दो शुरुआती झटकों ने अफ्रीका की पारी को हिलाकर रख दिया और वे मैच में लौट ही नहीं पाए.

 

 

इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए बुमराह को खेलना आसान नहीं है. उन्होंने पारी के 11वें ओवर में चार गेंदों के भीतर दो विकेट चटका दिए, डेवाल्ड ब्रेविस और केशव महाराज. ब्रेविस बुमराह के टी20 इंटरनेशनल के 100वें विकेट के रुप में आउट हुए. अर्शदीप के बाद बुमराह इस फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय बने.

 

4. अक्षर पटेल की किफायती फिरकी

 

अक्षर पटेल ने साउथ अफ्रीका की मध्यमक्रम बल्लेबाजी को जकड़कर रख दिया. उन्होंने सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट लिए. एक बड़ा विकेट था कप्तान एडन मार्करम का. उनकी सटीक गेंदबाजी ने रन गति पर ब्रेक लगा दिया और मैच पूरी तरह भारत की तरफ झुक गया.

 

5. वरुण चक्रवर्ती का कमाल और अफ्रीका का शर्मनाक रिकॉर्ड

 

वरुण चक्रवर्ती ने बीच के ओवरों में दो अहम विकेट निकालकर अफ्रीका की आखिरी उम्मीदें भी खत्म कर दीं. नतीजा? साउथ अफ्रीका 74 रन पर ऑल आउट हो गया. यह उनका टी20 इंटरनेशनल का सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले उनका न्यूनतम स्कोर 87 था, जो उन्होंने 2022 में भी भारत के खिलाफ ही बनाया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks