February 23, 2026
9f844cc4adaf5f0313b1a01c777cda6817670772561991312_original.jpg
Spread the love


Top 10 Batsmen Who Scored The Most Runs In IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दी जाती है. आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप जितने वाले बल्लेबाज गुजरात टाइटन्स के साईं सुदर्शन हैं. इस टूर्नामेंट के 18वें सीजन में साई ने अपने पहले ही मुकाबले से शानदार प्रदर्शन किया था, जिस वजह से वे पूरे सीजन में 759 रन बनाकर टॉप पर काबिज रहें थे. यहां हम उन टॉप-10 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे.

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

1. साईं सुदर्शन (GT) – 759 रन 

गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर थे. इस सीजन साईं ने कुल 15 मैचों में 54.21 की औसत से 759 रन बनाए थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 108 रनों का रहा था.

2. सूर्यकुमार यादव (MI) – 717 रन 

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं. सूर्या ने इस सीजन कुल 16 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 65.18 की बेहतरीन औसत से 717 रन बनाए थे. इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 73 रनों की रही थी.

3. विराट कोहली (RCB) – 657 रन 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. इस सीजन विराट ने कुल 15 मैचों में 54.75 की औसत से 657 रन बनाए थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 73 रनों का रहा था.

4. शुभमन गिल (GT) – 650 रन 

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर हैं. शुभमन ने इस सीजन कुल 15 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 50.00 की औसत से 650 रन बनाए थे. इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 93 रनों की रही थी.

5. मिशेल मार्श (LSG) – 627 रन 

लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पांचवें नंबर पर हैं. इस सीजन मार्श ने कुल 13 मैचों में 48.23 की औसत से 627 रन बनाए थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 117 रनों का रहा था.

6. श्रेयस अय्यर (PBKS) – 604 रन 

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर छठे नंबर पर हैं. श्रेयस ने इस सीजन कुल 17 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 50.33 की औसत से 604 रन बनाए थे. इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 97 रनों की रही थी.

7. यशस्वी जायसवाल (RR) – 559 रन 

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट सातवें नंबर पर हैं. इस सीजन यशस्वी ने कुल 14 मैचों में 43.00 की औसत से 559 रन बनाए थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 75 रनों का रहा था.

8. प्रभसिमरन सिंह (PBKS) – 549 रन 

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह आठवें नंबर पर हैं. प्रभसिमरन ने इस सीजन कुल 17 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 32.29 की औसत से 549 रन बनाए थे. इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 91 रनों की रही थी.

9. केएल राहुल (DC) – 539 रन 

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट नवें नंबर पर हैं. इस सीजन राहुल ने कुल 13 मैचों में 53.90 की औसत से 539 रन बनाए थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 112 रनों का रहा था.

10. जोस बटलर (GT) – 538 रन 

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर दसवें नंबर पर हैं. बटलर ने इस सीजन कुल 14 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 59.78 की औसत से 538 रन बनाए थे. इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 97 रनों की रही थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks