May 25, 2026
Review-16-2025-11-00ed9377a387001bdcf6caac36947d6d-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Jassi Weds Jassi Movie Review: रणवीर शौरी, हर्षवर्धन सिंह देओ, रहमत रतन, सिकंदर खेर और सुदेश लहरी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में कोई बड़ा स्टार तो नहीं है, लेकिन रणवीर शौरी और सिकंदर खेर जैसे कलाकारों ने कमाल कर दिया है. अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले जान लीजिए कैसी है फिल्म?

Movie Review: कॉमेडी के साथ मनोरंजन का तड़का लगाती है 'जस्सी वेड्स जस्सी'कॉमेडी फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

जस्सी वेड्स जस्सी 3

7 नवंबर 2025|हिंदी122 मिनट|कॉमेडी ड्रामा

Starring: हर्षवर्धन सिंह देओ, रहमत रतन, रणवीर शौरी, सिकंदर खेर, सुदेश लहरी और अन्यDirector: परन बावाMusic: अक्षय-आईपी, रेव्ह शेरगिल और भानु प्रताप सिंह

Watch Trailer

कहते हैं कि अगर किसी फिल्म की पटकथा कमजोर हो, तो उसमें चाहे कितने भी बड़े सितारे क्यों न हों, उसे बॉक्स ऑफिस पर असफलता से कोई नहीं बचा सकता. यह साफ दर्शाता है कि किसी भी फिल्म की पटकथा उसकी जान होती है. 7 नवंबर को सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई है, इसमें आपको कोई बड़ा सितारा नजर नहीं आएगा, लेकिन इसकी पटकथा इतनी जबरदस्त है कि यह आपको दो घंटे दो मिनट तक बांधे रखेगी, जिसका नाम है ‘जस्सी वेड्स जस्सी’. रणवीर शौरी, हर्षवर्धन सिंह देव, रहमत रतन, सिकंदर खेर और सुदेश लहरी इस फिल्म के साथ आपको हंसाने के लिए तैयार हैं.

फिल्म में जस्सी के किरदार में हर्षवर्धन सिंह देव, जस्सी उर्फ जसमीत के किरदार रहमत रतन, सेहगल के किरदार में रणवीर शौरी और उनकी पत्नी स्वीटी के किरदार में ग्रूशा कपूर और जसविंदर के किरदार में सिकंदर खेर नजर आएंगे. फिल्म की कहानी साल 1996 से शुरू होती है. कहानी को हल्द्वानी शहर में सेट किया गया है. जस्सी (हर्षवर्धन) और जसमीत एक दूसरे से प्यार करते हैं. दोनों की लव स्टोरी जैसे ही आगे बढ़ती है कि उनके बीच एक और जस्सी उर्फ जसविंदर (सिकंदर खेर) की एंट्री हो जाती है और फिर शुरू होती है फिल्म की असली कहानी.

जस्सी और जसमीत की जिंदगी में जैसे ही जस्सी उर्फ जसविंदर की एंट्री होती है, फिल्म में कॉमेडी शुरू हो जाती है. फिर हमें दिखती है दोनों की कॉमिक जर्नी. इसके अलावा फिल्म में एक और कहानी भी है सेहगल और उसकी पत्नी स्वीटी की. जस्सी और जसमीत के साथ-साथ सेहगल और स्वीटी की भी कहानी पैरेलल चलती रहती है. एक तरफ दो प्रेमियों के बीच कंफ्यूजन और दूसरी तरफ वैवाहिक जीवन में तकरार भरी कहानी… ये दोनों ही कहानियों की बीच जो कॉमेडी गढ़ी गई है, वो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट करने के लिए काफी है.

एक्टिंग की बात करें तो काफी दिनों बाद रणवीर शौरी को पर्दे पर देखना काफी अच्छा लगा. एक्टिंग के मामले में तो वो एक मास्टरपीस है, जिनकी तुलना किसी के साथ नहीं जा सकती. इस फिल्म में उन्होंने अपना बेस्ट दिया है और अपने कॉमेडी वाले किरदार से सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं. रणवीर शौरी के अलावा हर्षवर्धन सिंह देओ, रहमत रतन, सिकंदर खेर और सुदेश लहरी ने भी अपने-अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है. संगीत फिल्म का मजबूत पहलू है. चमकीला, मेकअप ना लाया कर, भूल जावांगा और इश्क-ए-देसी जैसे गाने फिल्म की थीम के साथ खूबसूरती से मेल खाते हैं. इन धुनों में पुराने जमाने का मिठास और आज की ऊर्जा दोनों झलकती हैं.

वहीं, आर्ट डायरेक्शन और लोकेशन डिजाइन हल्द्वानी की असलियत दिखाते हैं. गलियों की रंगत, शादी-ब्याह की चहल-पहल, और 90s की खुशबू हर फ्रेम में महसूस होती है. अब बात डायरेक्शन की करें तो परन बावा ने फिल्म को बहुत ईमानदारी से निर्देशित किया है. उन्होंने ह्यूमर को जबरदस्ती नहीं ठूंसा, बल्कि हालातों से निकाला है. फिल्म का सबसे कमजोर पार्ट की बात करें तो वो है इसकी रफ्तार. फिल्म बीच-बीच में अपने रफ्तार से धीमी होती नजर आती है, जिससे आप थोड़े बहुत बोर हो सकते हैं, क्योंकि कुछ सीन्स को काफी खींचा गया है, हालांकि क्लाइमैक्स तक आते-आते यह वापस अपनी गति पकड़ लेती है. कुल मिलाकर देखा जाए तो अगर आप हंसना चाहते हैं तो इसमें यह फिल्म आपकी मदद जरूर करेगी. मेरी ओर से फिल्म को 5 में से 3 स्टार.

authorimg

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Movie Review: कॉमेडी के साथ मनोरंजन का तड़का लगाती है ‘जस्सी वेड्स जस्सी’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks