July 30, 2026
a8f7723c5fafd8d854a4c3337ce48e9117714155119751212_original.jpeg
Spread the love


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज भारत और नीदरलैंड के बीच है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाला ये मैच 7 बजे से शुरू होगा, 6:30 बजे टॉस होगा. भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव संभव है. हालांकि टीम इंडिया सुपर-8 में पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन टीम अपने कॉम्बिनेशन से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी. नीदरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.

भारत की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बाहर किया गया था. दरअसल वो मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ था, जिसमें स्पिनर्स के लिए अधिक मदद थी. अर्शदीप वापस प्लेइंग 11 में आ सकते हैं और उनकी जगह कुलदीप यादव को बाहर किया जा सकता है. टीम इंडिया सुपर-8 में पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन फिर भी भारत अपने कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा.

भारत की प्लेइंग 11 (संभावित)

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

भारत बनाम नीदरलैंड मैच की डिटेल

  • मैच नंबर: 36 
  • टाइम: शाम 7 बजे से 
  • टॉस: 6:30 बजे
  • वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद.

टीम इंडिया का अभी तक का सफर

भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया था, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की पारी खेली थी. दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने नामीबिया पर 93 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. इसके बाद भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को भी एकतरफा मैच में हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की. भारत 6 अंकों के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में पहले स्थान पर है.

बाहर हो चुका है नीदरलैंड

नीदरलैंड ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि टीम उलटफेर करने से चूक गई. इसके बाद टीम ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया, लेकिन इसके बाद यूएसए से बुरी तरह हार गई. 3 में से 2 मैच हारने के बाद नीदरलैंड सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुका है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks