April 9, 2026
salim-khan-1-2026-02-1610e35c0e99882a69d5bcc73e238f51-16x9.jpg
Spread the love


नई दिल्ली. बीते दिन से सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के ICU वार्ड में भर्ती हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर अस्पताल में उनसे मिलने आ रहे सेलेब्स के फोटो वीडियो सामने आ रहे हैं. सलीम खान से अब तक कई सेलेब्स मिलने पहुंच चुके हैं.

सलमान खान का पूरा परिवार इस वक्त अस्पताल में मौजूद है. इस दुख की घड़ी में सभी एक दूसरे के साथ डटकर खड़े हैं. सलमान के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो उनके फैंस की चिंता बढ़ा रहे हैं. सबसे पहले अपने पिता के पास सलमान खान ही पहुंचे थे. हसलीम खान के बड़े दामाद अतुल अग्निहोत्री भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे हैं.

90 साल के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की हालत कल काफी नाजुक बताई जा रही थी. लोग सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे. सलीम खान के अस्पताल के बाहर के कई फोटोज और वीडियो भी कल से ही लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें सलमान खान को अस्पताल से निकलते हुए देखा गया और बाकी सेलेंब्स भी बाहर आते नजर आए थे.

17 फरवरी को हुए थे एडमिट

पीटीआई के मुताबिक, सलीम खान को कल यानी 17 फरवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद एडमिट कराया गया था. वहीं उन्हें इंटेसिव केयर यूनिट यानी आईसीयू (ICU) में दाखिल किया गया है, ये खबर मिलते ही सबसे पहले सलीम खान से मिलने बेटे सलमान खान पहुंचे थे. इसके बाद उनकी बेटी अलवीरा खान, दामाद अतुल अग्निहोत्री और पोते अयान अग्निहोत्री भी मशहूर स्क्रीनराइटर से मिलने अस्पताल पहुंचे. सलीम खान की गोद ली हुई बेटी अर्पिता खान के पति, एक्टर आयुष शर्मा भी उनसे मिलने पहुंचे.

कैसी है सलीम खान की तबीयत

सलीम खान के डॉ. जलील पारकर ने बीते दिन ऑफिशियल स्टेटमेंट में जारी कर बताया था कि उन्हें सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में दाखिल किया गया है. उनकी देखरेख कर रहे उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें लाए थे, जिसके बाद इलाज शुरू किया है. डॉक्टरों की एक टीम उनका निगरानी कर रही है. अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन कल सुबह 11 बजे यानी आज 18 फरवरी को, हम रिश्तेदारों की सहमति से और मरीज की गोपनीयता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे. फिलहाल, वह स्टेबल हैं.

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी एक समय में काफी मशहूर थीं. दोनों ने साथ में मिलकर शोले, हाथी मेरे साथी, जंजीर और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्में लिखी थीं. उन्होंने 24 नवंबर, 2025 को अपना 90वां बर्थडे सिलेब्रेट किया था.

क्यों कराया गया था एडमिट

सलीम खान को लेकर परिवरा की ओर से  कोई बयान सामने नहीं आया है कि उन्हें असल में क्यों ले जाया गया है, वहीं जर्नलिस्ट विक्की ललवानी ने खुलासा किया है कि आखिर सलीम खान को किस वजह से अस्पताल लाया गया है, उन्होंने बताया कि सलीम खान को ब्लड क्लॉट की परेशानी के चलते कल सुबह चक्कर आने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

साथी से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर

जहां संजय दत्त आधी रात में सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे, वहीं साथी जावेद अख्तर भी उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे. दोनों ने एक दौर में काफी समय साथ बिताया था.  जावेद ने हॉस्पिटल पहुंचकर साथी का हालचाल पूछा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks