April 19, 2026
80fe4b5c439dced48fd33b38b41ccd5217706078109751252_original.jpg
Spread the love


India vs Namibia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलने जा रही है. पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम अब गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से भिड़ेगी. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा और फैंस की नजरें एक बार फिर भारत की प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी प्रदर्शन पर टिकी होंगी.

पहले मैच से सबक लेकर उतरेगी टीम इंडिया

भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन यह जीत आसान नहीं रही. एक समय भारतीय टीम के बड़े बल्लेबाज लगातार आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे और स्कोर दबाव में आ गया था. ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. अब उम्मीद है कि नामीबिया के खिलाफ टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बेहतर तालमेल के साथ मैदान में उतरेंगे.

नामीबिया पर भारी रहा है भारत

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और नामीबिया एक बार आमने-सामने आ चुके हैं. साल 2021 में खेले गए मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया था. उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी. आंकड़ों की बात करें तो भारत का पलड़ा नामीबिया के मुकाबले काफी भारी नजर आता है.

पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर

ग्रुप ए में भारत फिलहाल नंबर 1 पर मौजूद है. पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया के खाते में दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.450 है. पाकिस्तान के भी दो अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से वह भारत से नीचे है.

कहां देखें लाइव

भारत बनाम नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इसके अलावा मैच का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क के चैनलों पर भी देखा जा सकेगा.

भारतीय टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks