May 25, 2026
Tu-Yaa-Main-2026-02-ac8f1eb1a46f593b917aec8ed02af833-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Tu Yaa Main X Review: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है. क्रोकोडाइल ट्विस्ट और इमोशनल मोमेंट्स फिल्म को अलग पहचान देते हैं. बैकग्राउंड स्कोर और विजुअल्स इम्पैक्ट छोड़ते हैं. यूथ ऑडियंस के लिए यह एक नया और रोमांचक सिनेमाई अनुभव हो सकता है. आप भी फिल्म देखने जा रहे हैं तो जान लीजिए कैसी है ये फिल्म…

ख़बरें फटाफट

Tu Yaa Main X Review: आदर्श गौरव का जलवा, शनाया का सरप्राइज!Zoom

लोगों के नजर में कैसी है शनाया कपूर और आदर्श गौरव ये फिल्म जानिए.

नई दिल्ली. शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ रिलीज से पहले ही चर्चा में थी, लेकिन अब फिल्म के पहले रिव्यू सामने आने के बाद इसका बज और भी तेज हो गया है. वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले हुई रिलीज हो रही फिल्म ‘तू या मैं’ को लेकर दर्शकों की राय कैसी है? फिल्म को लेकर रिव्यू के साथ दर्शकों की राय अहम होती है और अब बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी इस सर्वाइवल थ्रिलर के एक्स रिव्यू अब सामने आने लगे हैं.

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की यह फिल्म मूल रूप से 2018 में आई थाई हिट फिल्म ‘द पूल’ का रीमेक है. पहले लुक में दोनों कलाकारों की फ्रेश केमिस्ट्री और क्रोकोडाइल ट्विस्ट ने दर्शकों को चौंका दिया था. ट्रेलर और गानों ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाया. वैलेंटाइन डे से ठीक पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म को लेकर अब सोशल मीडिया पर पॉजिटिव माहौल बनता नजर आ रहा है.

कैसी है फिल्म

दरअसल, स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद कई दर्शकों ने ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर अपनी राय साझा की है. शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म को रिफ्रेशिंग, टेंशन से भरपूर और इमोशनली कनेक्टिंग बताया जा रहा है. यह फिल्म यूथ ऑडियंस के लिए एक फ्रेश एक्सपीरियंस साबित हो रही है.

क्या है ‘तू या मैं’

फिल्म की कहानी मिस वैनीटी (शनाया कपूर) और आला फ्लोवपारा (आदर्श गौरव) के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर वे एक खतरनाक स्थिति में फंस जाते हैं. डायरेक्टर बिजॉय नाम्बियार ने इस फिल्म में इंटेंसिटी और इमोशनल डेप्थ को खूबसूरती से ब्लेंड किया है, जबकि प्रोड्यूसर्स आनंद एल राय और विनोद भानुशाली ने एक बोल्ड और यूथ-ओरिएंटेड कंटेंट पर दांव लगाया है. फिल्म का पहला हाफ स्टेडी बिल्ड-अप करता है, जबकि दूसरा हाफ नेल-बाइटिंग थ्रिल से भरपूर है. शनाया और आदर्श की नेचुरल केमिस्ट्री टेंशन को एंकर करती है, जो फिल्म को एक यूनिक सर्वाइवल एक्सपीरियंस बनाती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks