May 27, 2026
1502f7b652fcacacf904f949621c657e17670047544301212_original.jpg
Spread the love


एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में एक हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20, ओडीआई वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. उन्हें करोड़ों लोग अपना आइडल मानते हैं. हाल ही में वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ सलमान खान की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी की कार में सिगरेट की डिब्बी रखी हुई है.

एमएस धोनी के इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये तब का है जब वह सलमान खान की जन्मदिन पार्टी के लिए आ रहे थे. इस दौरान कई कैमरामैन उनकी तस्वीर खींचने आए, उनकी कार पूरी तरह कैमरामैन से घिर गई. एक कैमरामैन ने कार के अंदर ज़ूम किया, इस दौरान की कार में रखी सिगरेट की डिब्बी दिखी. हालांकि धोनी आगे बैठे थे और डिब्बी पीछे की तरफ रखी थी. पीछे धोनी की पत्नी साक्षी और एक अन्य शख्स बैठा हुआ था, अब ये कहना मुश्किल है कि सिगरेट की डिब्बी धोनी की थी या किसी और की.

एमएस धोनी की कार में दिखी सिगरेट की डिब्बी

कुछ समय पहले इरफान पठान का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने में कहा था कि उनकी आदत नहीं थी कि किसी के लिए हुक्का सेट करें. क्रिकेटर का काम मैदान पर होता है और वही मेरा फोकस रहता था.” इस बयान को धोनी से जोड़कर देखा जा रहा था. हालांकि इरफान ने तब कहा था कि उनका पुराना वीडियो तोड़ मरोड़ का दिखाया जा रहा है.

हुक्का पीते हुए धोनी का वीडियो हुआ था वायरल

एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह हुक्का पीते हुए नजर आ रहे थे. तब भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी थी, कुछ लोग धोनी की निजी जिंदगी की बात कहकर उनके सपोर्ट में थे और कुछ उनका विरोध कर रहे थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks