February 24, 2026
a5e49c0a73915ebb9e6941b017cf560117688951163431312_original.jpg
Spread the love


Afghanistan Vs West Indies 1st T20I Match: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर सभी टीमों की तैयारियां शुरू है. लगभग हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलकर मैच प्रैक्टिस कर रही हैं. अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जिसका पहला मैच 19 जनवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. वेस्टइंडीज को हराने में इब्राहिम जादरान ने अहम भूमिका निभाई, जो अफगानिस्तान में उस जगह से आते हैं, जहां कभी 45 मिसाइलें बरसाई गई थी, जिस वजह से ये इलाका आधा तबाह गया था.

जब जदरान के होम टाउन पर बरसीं थीं 45 मिसाइलें

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान का घर खोस्त में है, जो कि काबुल से 150 किलोमीटर दूर एक छोटा सा शहर है. साल 1988 में जब अलकायदा ने अमेरिकी दूतावास पर हमला किया था. तब इसी खोस्त इलाके में 45 मिसाइलें दागी गई थी. मिसाइल हमले की वजह से तब आधा खोस्त बर्बाद हो गया था. सोवियत संघ के अफगानिस्तान से जाने के बाद भी खोस्त ओसामा का अड्डा बना रहा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतने में जादरान की बड़ी भूमिका

इब्राहिम जादरान ने वेस्टइंडीज सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ अफगानिस्तान को जीत ही नहीं दिलाई, बल्कि 2 बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े. जिसमें उनके साथी खिलाड़ी डार्विस रसूली का भी पूरा साथ मिला. बता दें कि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेली. जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी.

इब्राहिम जादरान ने तोड़ा मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में इब्राहिम जादरान आखिर तक नाबाद रहे और 56 गेंदों में 155.35 की स्ट्राइक रेट से 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस इनिंग में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. ये इब्राहिम जादरान के टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा स्कोर है. इसके अलावा ये उनके बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में निकला लगातार चौथा अर्धशतक भी है. इसी के साथ वो अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 14 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा है.

जादरान-रसूली ने बनाया सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

ब्राहिम जादरान के अलावा, डार्विस रसूली ने भी 59 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलते हुए अपने T20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. रसूली ने जादरान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 162 रन की पार्टनरशिप की जो कि टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान की तरफ से इस विकेट के लिए हुई अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. इस मामले में उन्होंने असगर अफगान और हजरतुल्लाह जजई की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks