Last Updated:
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी को अंतिम विदाई देने पहुंचे थलापति विजय का एक भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राजनीति में ऐतिहासिक सफलता के बीच विजय जब दिवंगत निर्माता के बेटे जीवा से मिले तो माहौल बेहद गमगीन हो गया. जीवा को टूटता देख विजय खुद भी भावुक हो उठे और उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया. इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं. फिल्म इंडस्ट्री के इस रिश्ते और दर्दभरे पल ने फैंस को भी भावुक कर दिया है.

थलापति विजय का ये बावुक वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी के निधन पर फिल्म और राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. 5 मई 2026 को राजस्थान के उदयपुर के पास हुए कार एक्सीडेंट में उनका निधन हो गया. 6 मई यानी बुधवार को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई. साउथ के सुपरस्टार और टीवीके प्रमुख थलापति विजय भी उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे और निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान विजय का भावुक अंदाज देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में विजय दिवंगत निर्माता के पार्थिव शरीर पर बड़ी माला चढ़ाते नजर आए. इसके बाद वे दिवंगत निर्माता के सबसे छोटे बेटे और एक्टर जीवा मिले. जीवा पिता के निधन पर आंसू रोक न सके तो विजय ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी. इस दौरान विजय खुद भावुक हो गए और आंसू रोकने की कोशिश करते दिखे. इस भावुक पल ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया.
