May 17, 2026
shantanu-1-2026-05-94f344ee7ea228788fdd374df7aa9038-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

शांतनु महेश्वरी ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है. उन्होंने टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्मों में भी धाक जमाई. शांतनु महेश्वरी को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट के अपोजिट देखा गया था. इस फिल्म को शांतनु के करियर में अहम मोड़ की तरह देखा जा रहा था.

नई दिल्ली.‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट के अपोजिट अहम किरदार अदा कर शांतनु ने खूब वाहवाही लूटी. फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था. उम्मीद की जा रही थी कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के बाद एक्टर के करियर को नई दिशा मिलेगी. हाल ही में न्यूज18 के साथ बातचीत में शांतनु ने कहा कि बड़ी फिल्म का हिस्सा रहने के बावजूद उनके करियर को नई दिशा नहीं मिल पाई है.

शांतनु से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में उनके लिए चीजें और आसान हो गई हैं तो एक्टर ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है. वो कहते हैं, ये तो आपने अलग नस छू दी. मैं क्या ही कहूं. आसान नहीं है यार, चीजें बिलकुल भी आसान नहीं हैं. जब आप किसी बड़े और दिग्गज के साथ काम कर लेते हो तो चीजें और भी मुश्किल हो जाती हैं.

वो आगे कहते हैं कि अगर एक बार आपने अच्छा खाना खा लिया है तो फिर आपको बेकार खाने की परख हो जाती है. ये अक्सर होता है. मैं अभी इसी प्रक्रिया में हूं. मुझे खराब काम की परख है. कई बार मुझे लगता है कि चीजें अच्छी नहीं हैं, लेकिन मैं इसे भी पॉजिटिव तरीके से लेने की कोशिश कर रहा हूं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस बारे में शांतनु आगे कहते हैं कि उनके लिए चीजें अभी भी काफी मुश्किल हैं, लेकिन वो अपनी कोशिश जारी रखेंगे. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं संघर्ष करने के लिए तैयार हूं और कड़ी मेहनत करने के लिए भी. मैं अपनी स्किल्स को लगातार निखारता रहूंगा, और मुझे लगता है कि भगवान मेरे साथ मेहरबान रहेंगे. अब तक रहे हैं, और उम्मीद है आगे भी रहेंगे’.

अभिनेता इन दिनों डांस पर आधारित यूथ शो ‘कैंपस बीट्स’ के छठे सीजन में नजर आ रहे हैं. यह शो 29 अप्रैल 2026 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुआ था और दर्शकों से खूब प्यार मिला है. इस पॉपुलर शो के नए सीजन में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए वो कहते हैं कि वो अपनी जर्नी पर फोकस रहते हैं.

अभिनेता ने बताया, ‘बहुत कुछ लिखा गया था कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं. मेरे लिए सबसे जरूरी था कि मैं अपने किरदार और अपनी जर्नी पर फोकस करूं, और इस बात से प्रभावित न हो जाऊं कि ‘अरे यार, उसको ये सीन अच्छा मिल रहा है.’ नहीं, मुझे उन लोगों पर ध्यान देना है जो ईशान की जर्नी को फॉलो कर रहे हैं’. 

शांतनु महेश्वरी एक शानदार कलाकार होने के साथ ही बेहतरीन डांसर भी हैं. उन्होंने डांस के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. शांतनु ने छोटे पर्दे पर डांस शो से पहचान बनाई थी. आलिया भट्ट के साथ काम करने के बाद एक्टर को बड़े पर्दे पर पहचान मिली. 

‘कैंपस बीट्स’ के इस सीजन में शांतनु महेश्वरी एक बार फिर ईशान के रोल में नजर आने वाले हैं. श्रुति सिन्हा नेत्रा के रोल में नजर आ रही हैं, वहीं शो में नए ट्विस्ट, इमोशनल ड्रामा और जबरदस्त डांस राइवलरी देखने को मिल रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks