Last Updated:
IFFI गोवा में रणवीर सिंह ने कांतारा चैप्टर 1 के श्री चामुंडी दैवा को फीमेल घोस्ट कह दिया, जिससे विवाद हुआ. हिंदू जनजागृति समिति ने शिकायत दर्ज कर माफी और जांच की मांग की.

इस मामले में हिंदू जनजागृति समिति ने गोवा राज्य के पणजी पुलिस स्टेशन में लिखित निवेदन सौंपा है और रणवीर सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है. समिति का कहना है कि ‘श्री चामुंडी दैवा’ कर्नाटक के तुलु समुदाय के आराध्य और कुलदेवता माने जाते हैं. देवी को ‘भूत’ कहना और उनके दैवी अवतार की सार्वजनिक मंच पर नकल करना समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है.
रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत
समिति के प्रतिनिधि श्री प्रमोद तुयेकर और श्री दिलीप शेट्ये ने पणजी पुलिस थाने के उपनिरीक्षक श्री साहिन शेट्ये को पत्र सौंपा. इसमें कहा गया है कि इस घटना के कारण समाज में रोष है और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इसलिए भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 299, 194 और 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच की मांग की गई है.
आगे न हो ऐसी गलती
साथ ही IFFI के आयोजकों और संबंधित अधिकारियों से अपील की गई है कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के लिए एक स्पष्ट आचार संहिता बनाई जाए, जिससे किसी भी धर्म के देवी-देवताओं का अपमान न हो. समिति ने यह भी मांग की है कि रणवीर सिंह सार्वजनिक रूप से श्री चामुंडी दैवा से क्षमा मांगें और भविष्य में इस तरह की टिप्पणी या अभिनय न करने का आश्वासन दें. समिति ने हिंदू समाज से शांति और संयम बनाए रखते हुए, कानून के दायरे में रहकर विरोध दर्ज कराने की अपील की है.
सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर रणवीर सिंह ने माफी मांगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद सिर्फ कांतारा चैप्टर 1 में की गई ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन परफॉर्मेंस की तारीफ करना था. उनका इरादा किसी को भी ठेस पहुंचाने का नहीं है.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
