May 13, 2026
1778686428_Arjun-Kapoor-Ranbir-Kapoor-2026-05-b64c803f295654f1fc08f2c518d31ff1-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

एक्टिंग की दुनिया के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई अधूरी ही छोड़ दी थी. लेकिन फिर भी ये सेलेब्स इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. इनमें कुछ तो ऐसे है, जो करोड़ों कमाते हैं. अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर आज वह इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाकर इडंस्ट्री पर राज करते हैं.

नई दिल्ली. अर्जुन कपूर, कंगना रनौत और रणबीर कपूर समेत कई ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद फिर से इन सितारों की चर्चा होने लगी हैं.

ranbir kapoor

इनमें पहले हैं, रणबीर कपूर, जिन्होंने 10वीं के बाद ही अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. उन्होंने इस बात का जिक्र कई बार अपने इंटरव्यू में भी किया है. उन्होंने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश कॉलेज से पढ़ाई की है. लेकिन उन्हें शुरू से ही एक्टर ही बनना था. इसलिए उन्होंने एक्टिंग को करियर के लिए चुना और आज वह इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं.

Arjun Kapoor

दूसरे हैं फिल्म ‘इश्कजादे’ से डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर. जो कि 12वीं फेल हैं. एक्टर ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से पढ़ाई की है.12वीं में फेल होने के बाद उन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी और एक्टिंग करियर शुरू कर दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kangana Ranaut

तीसरी हैं कंगना रनौत. कभी डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली कंगना रनौत आज एक्टिंग और राजनीति दोनों जगह सक्रिय हैं. लेकिन कंगना ने 12वीं में सफलता न मिलने के बाद घर से भागकर एक्ट्रेस बनने का सपना देखा.

Karisma Kapoor

कपूर खानदान की लाडली करिश्मा ने भी बहुत कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी थी.बताया जाता है कि उन्होंने शुरुआती पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान एक्टिंग में होने लगा था. यही वजह थी कि वह एक्टिंग में आ गईं. 90 में तो इंडस्ट्री में उनका सिक्का जमा था.

Sonam Kapoor

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी स्कूली पढ़ाई पूरी नहीं की. उन्होंने एक्टिंग में ही करियर बनाने का फैसला किया. फ्लॉप डेब्यू के बाद भी वह करियर में कई हिट दे चुकी हैं. इंडस्ट्री में वह अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं.

bollywood iconic movies, Bollywood cult movies, Bollywood blockbuster movies aamir khan, dangal movie worldwide collection, dangal movie budget, dangal movie box office collection, dangal movie release date, dangal movie producers, dangal full movie, dangal movie star cast, dangal movie director, dangal movie writers, aamir khan movie dangal, PK release date, PK movie cast, PK budget, PK movie box office collection, jo jeeta wohi sikandar collection, PK hit or flop, lagaan movie release date, lagaan movie aamir khan ki, lagaan movie collection

आमिर खान ने भी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. उन्होंने मुंबई के नरसी कॉलेज से 12वीं पास की है. इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ थिएटर कंपनी में काम करना शुरू किया. फिल्म कयामत से कयामत तक फिल्म से उन्होंने अपना करियर शुरू किया और आज वह सुपरस्टार हैं.

actresses Mob Incidents, nidhi agerwal mobbed, Sushmita Sen, Raveena Tandon, Katrina Kaif, Adah Sharma, Kajal Aggarwal, noorin shereef, Samantha Ruth Prabhu

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के लिए तो बताया जाता है कि वो कभी भी स्कूल ही नहीं गईं. हालांकि, वो फिल्मी दुनिया की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग के जरिए काफी लोगों के दिल जीते हैं.उन्होंने होमस्कूलिंग के जरिए पढ़ाई की और कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks