May 14, 2026
1778721695_aadhav-arjuna-wife-daisy-1-2026-05-0362700afd8413f72284882e0c940fb8-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

10 मई को थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. वहां मौजूद तृषा कृष्णन ने सबका खूब ध्यान खींचा. तृषा उस दिन दो वजहों से चर्चा का विषय बनी हुई थीं. तृषा कृष्णन थलापति विजय के शपथ समारोह में सिल्क साड़ी पहनकर पहुंची थीं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

नई दिल्ली.तृषा कृष्णन और माता-पिता की मौजूदगी में थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की. मंत्रियों और विधायकों के करीबी लोग मंच के सामने की पंक्ति में बैठे थे. सबसे आगे अभिनेत्री तृषा मौजूद थीं. विजय के करीबी लोगों में उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर, मां शोभा चंद्रशेखर और अतिथि के रूप में अभिनेत्री तृषा शामिल थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें थी कि त्रिची सीट छोड़ने के बाद उनकी पार्टनर तृषा वहांं से चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. तृषा सुपरस्टार के साथ अपने रिश्ते को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. लेकिन उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह में एक और शख्स मौजूद थी जिसने अपनी सादगी और खूबसूरती औऱ सादगी से लोगों का दिल जीत लिया.

अगर तृषा करोड़पति अभिनेत्री हैं, तो ये महिला करोड़ों के बिजनेस की मालकिन हैं. मंच पर जब उनके पति शपथ ले रहे थे, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे. वो अपने पति के सबसे खास पल की साक्षी बनीं औऱ उन्होंने बिना कुछ बोले अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ये महिला जिसकी बात कर रहे हैं वो थलापति विजय की कैबिनेट में आधव अर्जुन की पत्नी डेजी मार्टिन हैं लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के परिवार के तीन विधायक इस सभा की खासियत हैं. डेजी की मां लीमा रोज़ मार्टिन, भाई जोसेफ चार्ल्स मार्टिन और पति आधव अर्जुन हैं. ये सभी अलग-अलग पार्टियों से विधायक बने हैं. लीमा रोज़ मार्टिन इस सभा की सबसे अमीर प्रतिनिधि हैं. एआईएडीएमके विधायक लीमा लालगुड़ी सीट से चुनी गई हैं.

डेजी मार्टिन के भाई जोसेफ बीजेपी गठबंधन की लच्चिया जननायक काची (एलजेके) पार्टी के संस्थापक हैं. आधव अर्जुन विजय के करीबी माने जाते हैं. जब पति शपथ ले रहे थे, तब डेजी के चेहरे के भाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए. डेजी मार्टिन एराइज इन्वेस्टमेंट्स एंड कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं. उनका संस्थान कई सामाजिक सेवा कार्यों में भी सक्रिय है.

आधवल अर्जुन और डेजी मार्टिन ने लव मैरिज की थी. दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. ये एक मसाला फिल्म की तरह ही गरीब लड़के और अमीर लड़की की लव स्टोरी है. बेहतरीन बास्केटबॉल खिलाड़ी आधव अर्जुन आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आगे बढ़े हैं. अमीर परिवार में शादी करने पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जिसका जवाब उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान दिया था.

आधव ने कहा था कि उनके जैसे किसी व्यक्ति को अमीर परिवार से शादी करने में क्या दिक्कत है. आज मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के बाद तमिलनाडु वेत्रि कझगम(TVK) में सबसे अमीर व्यक्ति आधव अर्जुन हैं.

thalapathy vijay, Karuppu, trisha krishnan, thalapathy vijay changed rule for movie Karuppu, trisha krishnan movies, thalapathy vijay news, thalapathy vijay trisha krishnan movies, थलापति विजय, तृषा कृष्णन

अब अगर थलापति विजय के परिवार की बात करें, तो सुपरस्टार के खास पल में उनके माता-पिता और पार्टनर तृषा साथ थीं, लेकिन उनकी पत्नी संगीता और बच्चे गायब रहे. न ही सुपरस्टार का बेटा शामिल हुआ और न ही बेटी. दोनों ने पिता के मुख्यमंत्री बनने पर कोई रिएक्शन भी नहीं दिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks