April 16, 2026
33-2025-11-954a2801ec9869096b77517bd5438410-16x9.jpg
Spread the love

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था. यहां तक कि ऑफिस और घर गिरवी थे. एक्टर ने बताया कि उसके बैंक अकाउंट में सिर्फ और सिर्फ 400 रुपये बचे थे. इसके बाद एक्टर ने जमकर मेहनत की और आज वह एक मूवी के लिए करोड़ों की फीस ले रहा है. एक्टर ने हाल ही में इंटरव्यू में अपने करियर के बुरे दौर को लेकर खुलकर बात की.

Anupam Kher, Anupam Kher Salary, Anupam Kher Bankrupt, Anupam Kher Movie fees, Anupam Kher Struggle Story, अनुपम खेर, अनुपम खेर फीस, अनुपम खेर स्ट्रगल, अनुपम खेर न्यूज

नई दिल्ली. आज हम आपको एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर के बताते हैं, जो दिवालिया होने की कगार पहुंच गया था. घर और ऑफिस गिरवी थे. हैरानी की बात है कि बैंक अकाउंट में सिर्फ 400 रुपये बचे थे. लेकिन अब वही एक्टर एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करता है. हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका नाम है अनुपम खेर.

Anupam Kher, Anupam Kher Salary, Anupam Kher Bankrupt, Anupam Kher Movie fees, Anupam Kher Struggle Story, अनुपम खेर, अनुपम खेर फीस, अनुपम खेर स्ट्रगल, अनुपम खेर न्यूज

साल 1984 में अनुपम खेर 28 साल की उम्र में महेश भट्ट की फिल्म सारांश से डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी पहली फिल्म में 60 से अधिक उम्र वाले एक रिटायर्ड आम आदमी की भूमिका निभाकर करियर की शुरुआत की थी. साल 2025 तक अनुपम खेर 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं और आज भी इंडस्ट्री में मजबूती से अपनी जगह बनाए हुए हैं.

Anupam Kher, Anupam Kher Salary, Anupam Kher Bankrupt, Anupam Kher Movie fees, Anupam Kher Struggle Story, अनुपम खेर, अनुपम खेर फीस, अनुपम खेर स्ट्रगल, अनुपम खेर न्यूज

2000 के दशक की शुरुआत में एक ऐसा समय भी आया था, जब अनुपम का करियर मुश्किल दौर से गुजरा. उनके पास एक प्रोडक्शन हाउस था और वह टेलीविजन में नए प्रयोग कर रहे थे. उसी दौरान वह आर्थिक रूप से इतने कमजोर पड़ गए थे कि लगभग दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Anupam Kher, Anupam Kher Salary, Anupam Kher Bankrupt, Anupam Kher Movie fees, Anupam Kher Struggle Story, अनुपम खेर, अनुपम खेर फीस, अनुपम खेर स्ट्रगल, अनुपम खेर न्यूज

अनफिल्टर्ड विद समदीश पॉडकास्ट पर अनुपम खेर ने बताया, ‘साल 2004 में मैं लगभग दिवालिया हो गया था, क्योंकि मैं एक टीवी टाइकून बनना चाहता था. हालात इतने बिगड़ गए थे के बैंक अकाउंट में सिर्फ 400 रुपये बचे थे.’

Anupam Kher, Anupam Kher Salary, Anupam Kher Bankrupt, Anupam Kher Movie fees, Anupam Kher Struggle Story, अनुपम खेर, अनुपम खेर फीस, अनुपम खेर स्ट्रगल, अनुपम खेर न्यूज

अनुपम खेर ने कहा, ‘हम पैसे उधार ले रहे थे और मैं अपने परिवार का पहला व्यक्ति था, जिसने हमारे 100 साल के परिवारिक इतिहास में एक साथ 10,000 रुपये देखे. ब्याज लगातार बढ़ता गया और इतना अधिक हो गया कि मेरे चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कहा कि हम दिवालियापन की कगार पर हैं, क्योंकि बैंक में केवल 400 रुपये बचे हैं. घर और ऑफिस दोनों गिरवी हैं.’

Anupam Kher, Anupam Kher Salary, Anupam Kher Bankrupt, Anupam Kher Movie fees, Anupam Kher Struggle Story, अनुपम खेर, अनुपम खेर फीस, अनुपम खेर स्ट्रगल, अनुपम खेर न्यूज

अनुपम ने कहा कि यह सब उस समय हुआ, जब वह लगातार बड़े बैनर की फिल्मों में काम कर रहे थे और उस वक्त लोगों की आम धारणा यह थी कि वह एक बहुत ही पॉपुलर एक्टर हैं. फिर भी, इस छवि के बावजूद वह चुपचाप स्ट्रगल कर रहे थे.

Anupam Kher, Anupam Kher Salary, Anupam Kher Bankrupt, Anupam Kher Movie fees, Anupam Kher Struggle Story, अनुपम खेर, अनुपम खेर फीस, अनुपम खेर स्ट्रगल, अनुपम खेर न्यूज

समय के साथ अनुपम खेर की आर्थिक स्थिति कहीं अधिक मजबूत है. जब उनसे पूछा गया कि वे प्रति फिल्म कितनी फीस लेते हैं, तो अनुपम ने कहा, ‘अभी मैं प्रति फिल्म लगभग 2 से 3 करोड़ कमाता हूं. मेरी स्थिति अच्छी है.’

Anupam Kher, Anupam Kher Salary, Anupam Kher Bankrupt, Anupam Kher Movie fees, Anupam Kher Struggle Story, अनुपम खेर, अनुपम खेर फीस, अनुपम खेर स्ट्रगल, अनुपम खेर न्यूज

अनुपम ने पहले भी अपने दिवालियापन से उबरने के बारे में बात की है. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘2004 में, क्योंकि मैं बिजनेस माइंडेस व्यक्ति नहीं हूं. मैं लगभग दिवालिया हो गया था और फिर सब कुछ फिर से शुरू किया. मैं विदेश गया और एक अमेरिकी सीरीज की. 60 की उम्र के बाद लोग रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं, लेकिन मैंने बॉडी बनाना शुरू किया.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

गिरवी थे घर-ऑफिस, दिवालिया होने की कगार पर था एक्टर, अब 3 करोड़ लेता है फीस

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks