May 30, 2026
janhvi-2-2026-05-a6c04ca9d555bf2dd175b4f0db015d0d-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं. बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद अब वह साउथ सिनेमा में भी लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में मलयालम भाषा को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके फैंस का ध्यान खींच लिया. जाह्नवी ने साफ कहा कि वह फिलहाल दोबारा मलयालम फिल्मों में काम करने के बारे में नहीं सोच रही हैं. एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया.

नई दिल्ली. एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूरने बताया कि वह अलग-अलग भारतीय भाषाओं को सीखने और उनमें काम करने को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं. उनका मानना है कि एक कलाकार के तौर पर नई भाषाएं और संस्कृतियां सीखना उनके अनुभव को और समृद्ध बनाता है. हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि मलयालम भाषा उनके लिए अब तक की सबसे कठिन भाषाओं में से एक साबित हुई है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

जाह्नवी ने कहा, ‘मैं सच में सभी भाषाएं सीखना चाहती हूं. मुझे नई भाषाएं और नई संस्कृतियां बहुत आकर्षित करती हैं, लेकिन मलयालम की फोनेटिक्स यानी उच्चारण मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहे. मुझे नहीं लगता कि मुझे दोबारा मलयालम भाषा में काम करना चाहिए, क्योंकि इसे सही तरीके से बोलना मेरे लिए काफी मुश्किल है. हालांकि यह बेहद खूबसूरत और मधुर भाषा है.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

अभिनेत्री ने आगे बताया कि तमिल और तेलुगु भाषाओं के साथ वह अधिक सहज महसूस करती हैं. उनके अनुसार इन भाषाओं की ध्वनियों और बोलने के तरीके से वह काफी हद तक परिचित हैं, इसलिए उनमें अभिनय करना उनके लिए आसान रहता है. यही वजह है कि वह भविष्य में तेलुगु और तमिल सिनेमा में और अधिक काम करने की इच्छुक हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

जाह्नवी कपूर ने साल 2024 में फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के जरिए तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था. इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता राम चरण के साथ काम किया और दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच भी अपनी पहचान बनाई. अभिनेत्री का कहना है कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव उनके लिए बेहद सुखद रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें वहां की कार्यशैली, दर्शकों का प्यार और फिल्मों की भव्यता काफी पसंद आई है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘मिली’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘देवरा: पार्ट 1’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया है. अब वह अपने करियर के नए दौर में रीजनल सिनेमा में भी लगातार संभावनाएं तलाश रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

इस बीच जाह्नवी अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं. निर्देशक बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ सुपरस्टार राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

ट्रेलर में गांव की पृष्ठभूमि, संघर्ष, मेहनत और खेलों के प्रति जुनून को प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है. राम चरण फिल्म में ‘पेड्डी’ नाम के एक एथलीट का किरदार निभा रहे हैं, जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे विभिन्न खेलों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है. फिल्म में खेल, एक्शन और भावनाओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

‘पेड्डी’ में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. मजबूत कलाकारों से सजी यह फिल्म ग्रामीण परिवेश, प्रेरणादायक कहानी और दमदार एक्शन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है.फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks