Last Updated:
राज कपूर साल 1978 में एक ऐसी फिल्म लेकर आए थे, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. एक गाने में तो शशि कपूर को देख जीनत अमान सुधबुध ही खो बैठी थी.इस फिल्म को देख लोगों ने अपनी आंखें ढक ली थी. कुछ लोगों ने तो फिल्म पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए थे.

नई दिल्ली. जीनत अमान ने यूं तो अपने ग्लैमरस रोल से अपने दौर में तहलका मचा रखा था. लेकिन साल 1978 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म की थी, जिसमें उन्होंने अपनी छवि से हटकर रोल निभाया था. फिल्म में उनका लुक देख तो लोगों का मुंह ही खुला रह गया था. खासतौर पर एक गाने में तो वह शशि कपूर को देख सुधबुध खो बैठी थी.

साल 1978 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली राज कपूर की उस फिल्म का नाम है, फिल्म‘सत्यम शिवम सुंदरम’. इस फिल्म के रिलीज होते ही खूब बवाल काटा गया था. फिल्म में जीनत अमान का रूपा का किरदार देख लोगों ने दांतों तेल उंगलियां दबा ली थी.

70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने पुराने को-स्टार्स को लेकर कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि कैसे राजेश खन्ना सेट पर हमेशा देर से आते थे और पूरी शूटिंग उनके टाइम के मुताबिक चलती थी. वहीं दूसरी तरफ, अमिताभ बच्चन को उन्होंने बेहद प्रोफेशनल बताया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन इसके अलावा एक गाना था, यशोमती मईया से बोले नंदलाला राधा क्यों गोरी मैं क्यूं काला. इस गाने में शशि कपूर झरने के नीचे नहा रहे होते हैं और जीनत अमान उन्हें दूर खड़ टुकुर टुकुर देख रही होती है.

इस गाने में देखकर वह शशि कपूर के रंगरूप की तारीफ करने लगती हैं. गाने में झरने के नीच शशि कपूर और जीनत के बीच कई अतरंगी सीन भी फिल्माए गए हैं.

यह गाना उस दौर का सबसे यादगार और इमोशनल गीत माना जाता है. लता मंगेशकर की सुरीली आवाज, पंडित नरेंद्र शर्मा के शब्द और लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल का संगीत,इन तीनों का जादू इस गाने को आज भी एक दिव्य अनुभव बनाता है.

साल 1978 में आई इस फिल्म में जीनत ने रूपा नाम की लड़की का किरदार निभाया था. इस फिल्म के पोस्टर देखकर ही लोग हैरान हो गए थे. फिल्म में जीनता का रोल इतना बोल्ड था कि जब-जब वह पर्दे पर नजर आती थीं तो लोग देखकर कई बार तो आंखें बंद कर लिया करते थे.

बता दें कि ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्मों की दुनिया में एक बोल्ड फिल्म मानी जाती है. फिल्म में जीनत अमान ने रूपा का किरदार निभाया था,—एक ऐसी लड़की जिसका चेहरा आधा जला हुआ है लेकिन मन पूरा सुंदर हैं. वहीं शशि कपूर ने राजीव की भूमिका निभाई, जो रूपा की आवाज से प्यार करता है लेकिन उसे पहचान नहीं पाता.
