May 11, 2026
Untitled-design-1-2026-05-13baa11fd6ed129f5ea388ce8f687f5a-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

टीवी की रुकैया बेगम ऊर्प लवीना टंडन ने अपने लेटेस्ट ग्लैमरस फोटोशूट से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है. एक्ट्रेस ने स्टाइलिश अंदाज में कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस दिल हार बैठे हैं. हर फोटो में उनका कॉन्फिडेंस और कातिलाना अदाएं लोगों का ध्यान खींच रही हैं. इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसपर उनके फैंस कमेंट्स में जमकर प्यार लुटा रहे हैं. देखें उनकी खूबसूरत फोटोज-

लवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट की है, जिसकी तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी हैं. उन्होंने वेस्टर्न लुक में बेहद ही ग्लैमरस अवतार में फोटो शूट करवाया है,जो काफी ज्यादा चर्चा में है. (फोटो साभारः Instagram @lavinatandon05)

लवीना टंडन को भला कौन नहीं जानता होगा. यूं तो उन्होंने कई शोज में काम किए हैं,लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल जोधा अकबर से मिली थी. शो में उन्होंने रुकैया बेगम का रोल प्ले किया था,इस शो के चलते लोग आज भी उन्हें रुकैया के नाम से जानते हैं. (फोटो साभारः Instagram @lavinatandon05)

लुक की बात करें तो, लवीना स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट्स में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने डीप नेक ट्यूब टॉप और जीन्स पहना है, वहीं ऊपर से एक्ट्रेस ने ब्लेजर स्टाइल किया है. लवीना इस लुक में काफी ज्यादा मॉडर्न दिख रही हैं. (फोटो साभारः Instagram @lavinatandon05)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस लुक के साथ लवीना ने नेचुरल मेकअप किया है, जिसमें वे काफी स्टनिंग दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ लेयर्ड चेन कैरी की है, वहीं हाथों में भी लवीना ने गोल्डन ब्रेस्लेट और कड़ा स्टाइल किया है. (फोटो साभारः Instagram @lavinatandon05)

लवीना की ज्वेलरी उनके आउटफिट पर काफी ज्यादा सूट कर रही है.अपने लुक को एक्ट्रेस ने ओपेन कर्ल हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया है, जिसमें वे बला की सुंदर दिखाई दे रही हैं. (फोटो साभारः Instagram @lavinatandon05)

अपनी इन स्टाइलिश फोटोज को लवीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- देर रात की चमक का अपना ही अलग जादू होता है
आपको क्या लगता है ??? लवीना की इन फोटोज पर फैंस दिल हार बैठे हैं. वह उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ऊ ला ला वहीं दूसरे ने लिखा ब्यूटीफुल. (फोटो साभारः Instagram @lavinatandon05)

बता दें कि लवीना इससे पहले भी अपनी कई ग्लैमरस फोटोज पोस्ट कर चुकी हैं. जिसे लेकर वे सुर्खियों में छाईं थीं. एक्ट्रेस के लुक्स का फैंस हमेशा पलके बिछाए इंतजार करते हैं. जैसे वह पोस्ट करती हैं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा जाती हैं. (फोटो साभारः Instagram @lavinatandon05)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks