May 2, 2026
zaira-wasim-2026-05-8fc3fac179def60a07a9e9de59d10227-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘सुल्तान’, ‘पिंक’ और ‘एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ के बाद साल 2016 में एक फिल्म आई, जिसने नई-नवेली हीरोइन को स्टार बना दिया था. फिल्म के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. कम समय में बड़ी सफलता पाने के बावजूद 2019 में अपने धर्म के चलते एक्टिंग छोड़ दी. एक्ट्रेस ने ग्लैमर की जगह शांति और प्राइवेसी को चुना. उन्होंने साल 2025 में अपने निकाह का ऐलान करके अपने नए जीवन की शुरुआत की.

zaira wasim

नई दिल्ली: एक्ट्रेस ने डेब्यू फिल्म से जो स्टारडम हासिल किया, उसे हासिल करने में हीरोइनों को दशकों बीत जाते हैं. एक्ट्रेस की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. श्रीनगर की रहने वाली इस छोटी सी लड़की के हुनर ने उसे रातों-रात बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर पहुंचा दिया. उनकी सादगी और अभिनय की समझ इतनी गहरी थी कि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही मायानगरी में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी.

जायरा के करियर की शुरुआत तब हुई, जब वे महज 15 साल की थीं और उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में युवा गीता फोगाट का किरदार मिला. साल 2016 में आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में जायरा ने एक पहलवान की भूमिका को इतनी सहजता से निभाया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया. उनकी एक्टिंग में वह जज्बा और सच्चाई दिखी जिसने दर्शकों के दिलों को सीधे छुआ.

‘दंगल’ जैसी बड़ी फिल्म के लिए जायरा ने आमिर खान की देखरेख में कुश्ती की कड़ी ट्रेनिंग ली थी. शूटिंग के दौरान आमिर और जायरा दोनों ने जो पसीना बहाया, उसका नतीजा बॉलीवुड की सबसे यादगार डेब्यू परफॉर्मेंस के रूप में सामने आया. फिल्म में उनकी मेहनत साफ झलकती थी और उन्होंने साबित कर दिया कि वे करियर में आगे जाएंगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कमाई के मामले में ‘दंगल’ ने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी झंडे गाड़ दिए और यह देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. इस स्पोर्ट्स ड्रामा को ग्लोबल लेवल पर जो पहचान मिली, उसमें जायरा के टैलेंट का बहुत बड़ा योगदान था. एक युवा पहलवान के रूप में उनकी भूमिका ने फिल्म को एक ग्लोबल फेनोमेनन बना दिया.

जायरा वसीम की मेहनत का फल उन्हें बहुत जल्द मिला. सिर्फ 16 साल की उम्र में जायरा को ‘दंगल’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. कश्मीर से आई एक टीनएजर के लिए यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी. इस अवॉर्ड ने रातों-रात उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की सबसे होनहार हीरोइनों की कतार में खड़ा कर दिया.

जायरा का जादू यहीं नहीं रुका, साल 2017 में वे फिर से आमिर खान के साथ फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में नजर आईं. इसमें उन्होंने इंसिया नाम की एक उभरती हुई सिंगर का रोल निभाया जो बुर्का पहनकर अपना हुनर दुनिया को दिखाती है. इस फिल्म ने साफ कर दिया कि जायरा सिर्फ कुश्ती के दांव-पेच ही नहीं, बल्कि हर तरह के जज्बाती किरदार निभाने में माहिर हैं.

लगातार दो सुपरहिट फिल्में, कई बड़े अवॉर्ड्स और दुनिया भर से मिली तारीफों के बाद जायरा बॉलीवुड में सुपरस्टार बनने की राह पर आगे बढ़ चुकी थीं. हर बड़ा डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता था और उनका भविष्य पूरी तरह सुरक्षित नजर आ रहा था, लेकिन उस चमक-दमक के पीछे कुछ और ही चल रहा था.

शोहरत और ग्लैमर की इस दुनिया में रहने के बावजूद जायरा को अंदर ही अंदर एक अधूरापन महसूस होने लगा था. वे फिल्म इंडस्ट्री की बदलती मांगों और वहां के माहौल के बीच खुद को फंसा हुआ महसूस करने लगी थीं. उन्हें लगने लगा था कि उनका काम उनके निजी मूल्यों और आध्यात्मिक विश्वास के आड़े आ रहा है.

जून 2019 में जब जायरा केवल 18 साल की थीं, उन्होंने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री का यह माहौल उनके ‘ईमान’ में दखल देता है और उनके धर्म के साथ उनके रिश्ते पर असर डालता रहा है.

जायरा ने करोड़ों की शोहरत के बजाय मन की शांति, प्राइवेसी और अपने इस्लामिक मूल्यों को अहमियत दी. फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद वे अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश नजर आईं. साल 2025 में उन्होंने अपने निकाह का ऐलान किया और अपनी पसंद के रास्ते पर चलते हुए एक नई जिंदगी की शुरुआत की.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks