May 25, 2026
ranveer-singh-2-2026-05-c2c4bcaf272c08f98d7f275fb55d54aa-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘डॉन 3’ से किनारा करने के बाद से ही रणवीर सिंह विवादों में हैं. अब इस विवाद में FWICE ने उनके खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन’ का ऐलान किया है. लेकिन अब जाकर लंबे समय से चुप्पी साधे रणवीर सिंह ने इस मसले पर जवाब दिया है. उनकी टीम ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

ख़बरें फटाफट

'डॉन 3' विवाद पर क्यों चुप्पी लगाए हुए थे रणवीर सिंह, बैन लगते ही हुआ खुलासाZoom

अब आकर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की टीम ने डॉन 3 को लेकर चल रहे विवाद को लेकर पहली बार आधिकारिक बयान जारी किया है. रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने कहा कि रणवीर इंडस्ट्री और डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का बेहद सम्मान करते हैं.

डॉन 3 छोड़ने के बाद से ही हो रहे विवाद के मामले में अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने भी सख्त रुख अपनाया है.फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर की शिकायत के बाद फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ जारी कर दिया है.इसके तुरन्त बाद ही रणवीर सिंह की टीम ने इस पर एक्टर का बयान जारी किया है.

रणवीर की टीम ने जारी किया बयान

चुप्पी साधने की वजह का किया खुलासा

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि रणवीर ने कभी भी सार्वजनिक रूप से जवाब देना या किसी तरह की बहस का हिस्सा बनना जरूरी नहीं समझा. फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है.रणवीर सिंह आज भी डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों के लिए सम्मान और शुभकामनाएं रखते हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी की सफलता की भी कामना की है. रणवीर की टीम ने साफ किया कि मुश्किल हालात में भी शांत रहना और संयम बनाए रखना हमेशा से अभिनेता का फैसला रहा है और आगे भी वह इसी रवैये को कायम रखेंगे.

बता दें कि फरहान अख्तर की शिकायत के बाद अशोक पंडित ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री एक भरोसे पर चलने वाली व्यवस्था है। यहां जब कोई निर्माता किसी अभिनेता को साइन करता है, तो उसके बाद पूरी टीम उसी के अनुसार काम शुरू कर देती है. फिल्म की तैयारी, शूटिंग की प्लानिंग, लोकेशन, तकनीकी टीम, सेट और बाकी सभी चीजों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि जैसे ही किसी फिल्म की तैयारी शुरू होती है, निर्माता का पैसा लगातार लगना शुरू हो जाता है. ऐसे में अगर कोई अभिनेता आखिरी समय में फिल्म छोड़ देता है, तो उसका असर सिर्फ निर्माता पर नहीं बल्कि सैकड़ों वर्कर्स और तकनीशियनों पर भी पड़ता है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks