Last Updated:
थलापति विजय तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने अपने करियर में 69 फिल्में की हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ विवादों के चलते रिलीज नहीं हो पाई है. उम्मीद है कि जल्द ही रिलीज होगी. अपने 30 साल से लंबे फिल्मी करियर में थलापति ने तमिल इंडस्ट्री में काम किया. इस बीच उन्होंने सिर्फ 1 बॉलीवुड फिल्म में काम किया है.

थलापति विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री ऐसे स्टार हैं, जिसने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा. तमिल फिल्में करते ही उन्होंने पैन इंडिया लेवेल सुपरस्टार का स्टारडम हासिल किया और रजनीकांत-कमल हासन से भी महंगे सुपरस्टार बने. उनकी तीन फिल्मों- ‘खुशी’, ‘पोक्किरी’ और ‘थेरी’ के हिंदी रीमेक हुए है. पोक्किरी के रीमेक वांटेड से सलमान खान का करियर वापिस लौटा. हालांकि थेरी के रीमेक-बेबी जॉन को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. लेकिन क्या आप जानते हैं, थलापति ने एक हिंदी फिल्म में काम किया है. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म न तो सलमान खान थे और न ही शाहरुख खान. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

थलापति विजय ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली. हालांकि, यह फिल्म में तमिल और तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है. साल 2012 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार ने डबल रोल प्ले किया. उनके अपॉजिट सोनाक्षी सिन्हा थीं. फिल्म का नाम ‘राउडी राठौड़’ है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

साल 2012 में आई ‘राउडी राठौड़’ फिल्म रवि तेजा स्टारर ‘विक्रमार्कुडु’ और तमिल फिल्म ‘सिरुथ्थई’ का रीमेक है. यह थलापति विजय का पहला और आखिरी प्रोजेक्ट है. इस फिल्म में काम करने का किस्सा भी दिलचस्प है. (फिल्म पोस्टर)
Add News18 as
Preferred Source on Google

दरअसल, साल 2012 में जब यह फिल्म बन रही थी, तब इसके डायरेक्टर प्रभु देवा को पता चला कि थलापति विजय मुंबई में ही हैं. थलापति उस समय फिल्म ‘थुप्पाकी’ के लिए शूट कर रहे थे. ‘थुप्पाकी’ के हिंदी रीमेक ‘हॉलिडे’ में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था. इसमें उनके अपॉजिट सोनाक्षी सिन्हा थीं. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘हॉलिडे’ भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुबातिक, प्रभु देवा ने कहा था, “मुझे पता था कि वह मुंबई में ‘थुप्पाकी’ की शूटिंग कर रहे हैं, तो जब म्यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद इंट्रो सॉन्ग पर काम कर रहे थे, तब मैंने सोचा कि विजय को भी इसमें शामिल करूं.” (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

प्रभु देवा ने कहा था, “शुरुआत में मुझे उनसे पूछने में हिचकिचाहट हो रही थी, लेकिन फिर मैंने उन्हें फोन कर ही लिया. उन्होंने मेरी बात सुनी कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ डांस करना है और तुरंत कहा, ‘ठीक है, कर लो!’ मैं हैरान रह गया और एक मिनट तक कुछ बोल ही नहीं पाया! उनके जैसे सुपरस्टार का सिर्फ एक फोन कॉल पर मान जाना, मेरे लिए बहुत भावुक पल था!” (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

इससे पहले, जब भी थलापति विजय से उनके बॉलीवुड में आने के बारे में पूछा जाता था, तो वे हमेशा मजाक में कहते थे, “क्यों? सब कुछ तो ठीक चल रहा है!” विजय ने इसके बाद कोई भी बॉलीवुड में काम किया नहीं किया. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘राउडी राठौड़’ के जिस गाने में थलापति ने अक्षय कुमार संग डांस किया, उसका नाम ‘चिंता ता ता’ है. गाने में सिर्फ थलापति विजय का ही नहीं, करीना कपूर खान ने भी कैमियो किया था. यह गाना साल 2012 का हिट गाना था. दोस्ती, लाइफ और प्यार बना यह गाना आज भी खूब सुना जाता है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)
