
देबिना बनर्जी ने दिखाया अपना 1 दिन का रूटीन, बनाया हैवी वर्कआउट से मुंबई के ट्रैफिक जाम तक का वीडियो
देबिना बनर्जी एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, फिर भी बहुत बिजी हैं. उन्होंने अपने एक दिन की झलक दिखाई. उन्होंने बताया कि कुछ दिन ऐसे होते हैं, जिसमें वह सांस तक नहीं ले पाती हैं. उनकी सुबह वर्कआउट से शुरू होती है. फिर पॉडकास्ट शूट के लिए जाती हैं. इसके बाद अपनी बेटियों को स्कूल से पिकअप करने के लिए जाती हैं. वापस आती हैं और अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं. फिर ऑफिस जाती हैं और स्किन केयर प्रोडक्ट्स ‘न्यू स्किन’ भारत में लॉन्च होने वाला है, तो उसकी तैयारी में लगी हुई हैं. फिर घर लौटते हुए मुंबई के ट्रैफिक में फंसती हैं. रात को घर पहुंचती हैं. फिर बच्चों को ब्रश करवाती हैं. उनके साथ खेलती हैं. स्टोरीज बुक्स पढ़ती हैं और सोती हैं. इस तरह उनका दिन बीत जाता है.
