June 1, 2026
Ranveer-vikram-2026-01-f9b6b5c93945e8a1f669d2fe650fc83f-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘धुरंधर’ के जबरदस्त बॉक्स ऑफिस और ओटीटी सफलता के बाद खबर है कि रणवीर सिंह ‘गेम चेंजर’ डायरेक्टर शंकर के साथ ‘वेलपारी’ में काम करने की बातचीत कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ साउथ के स्टार चियान विक्रम भी होंगे.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर' की सक्सेस के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह!चियान विक्रम और रणवीर सिंह साथ काम करेंगे.

मुंबई. ‘धुरंधर’ की धमाकेदार सफलता के बाद रणवीर सिंह एक और बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. ताजा खबरों के मुताबिक, मशहूर फिल्ममेकर शंकर ने रणवीर सिंह को अपनी मच अवेटेड ऐतिहासिक फिल्म ‘वेलपारी’ के लिए अप्रोच किया है, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ हाल के समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन हफ्तों में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और अब तक ग्लोबली 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है.

थिएटर में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी छाई हुई है और फिलहाल नेटफ्लिक्स के टॉप बिंज-वर्थी टाइटल्स में शामिल है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह शंकर के साथ ‘वेलपारी’ में काम करने की बातचीत कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट एक ग्रैंड दो-हीरो फिल्म के तौर पर प्लान किया गया है. रणवीर के साथ तमिल सिनेमा के स्टार विक्रम भी इस बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं.

दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब रणवीर और शंकर का नाम एक साथ जुड़ा है. इससे पहले 2021 में दोनों के ‘अन्नियन’ पर साथ काम करने की चर्चा थी, लेकिन वह प्रोजेक्ट कभी शुरू नहीं हो पाया और फैंस को निराशा हाथ लगी. अगर वेलपारी आगे बढ़ती है तो यह दोनों की पहली कोलैबोरेशन होगी.

‘वेलपारी’ मशहूर तमिल ऐतिहासिक फिक्शन नॉवेल ‘वीर युग नायकन वेलपारी’ पर आधारित है, जिसे लेखक सु. वेंकटेशन ने लिखा है. यह कहानी तमिल इतिहास और लोककथाओं में रचे-बसे महान योद्धा वेलपारी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस उपन्यास का ऑन-स्क्रीन अडैप्टेशन लंबे समय से पाठकों और सिनेमा प्रेमियों को इंतजार है, जिससे यह शंकर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है.

‘धुरंधर’ की जीत का सिलसिला जारी

वहीं, धुरंधर ओटीटी पर रिलीज के बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, आदित्य और अर्जुन रामपाल नजर आए हैं. फिल्म को इसकी दमदार कहानी, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और भारतीय जासूस के किरदार में रणवीर की एक्टिंग के लिए खूब सराहा गया है.

homeentertainment

‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks