April 16, 2026
Dharmendra-1-2025-11-744fbce2dbfe0b26b32d23616d7aff64-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Dharmendra Death Live News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. वे कई दिनों से बीमार थे, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनकी सेहत में सुधार होने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था.

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में हुआ निधनबॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन हो गया है. धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. इस खबर से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. वह 89 साल के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. हाल ही में उन्हें मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था, जहां उनकी हालत क्रिटिकल बनी हुई थी.

वहीं, कई दिनों तक भरती रहने के बाद 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. बता दें, धर्मेंद्र अगले महीने 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे और उनके ठीक-ठाक घर लौट आने के बाद खबर थी कि उनका पूरा परिवार एक साथ धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाने वाला था.

बता दें, इसी महीने जब धर्मेंद्र हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे तो उस समय उनकी झूठी मौत की खबर फैल गई थी, जिससे उनका पूरा परिवार काफी गुस्से में नजर आया था. हेमा मालिनी से लेकर ईशा देओल.. सनी देओल सब ने अपना गुस्सा जाहिर किया था. धर्मेंद्र एक अभिनेता के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता थे, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते रहे.

धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महान, सबसे खूबसूरत और व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म सितारों में से एक माना जाता था. 65 साल के फिल्मी करियर में, उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था और हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है.

authorimg

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में हुआ निधन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks