June 1, 2026
vivaan-2026-01-572932213f9245ba9cc668f8b1939952-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक बॉलीवुड जगत के नामी सितारे हैं. दोनों दिग्गज कलाकारों ने अपने लंबे करियर के दौरान कई शानदार फिल्मों में काम कर अपना अभिनय कौशल साबित किया है, लेकिन उनके बेटे विवान शाह को फिल्म इंडस्ट्री में वो पहचान नहीं मिल पाई. ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘इक्कीस’ जैसी फिल्मों में नजर आए विवान शाह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उनके पेरेंट्स की एक सलाह ने उनकी जिंदगी बदल दी.

ख़बरें फटाफट

नामी स्टार्स का बेटा, 8 फिल्मों में कर चुका काम, आजतक नहीं मिली पहचानएक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड का वो स्टारकिड जिसके मम्मी-पापा नामी सितारे हैं. एक्टर के माता-पिता ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई, लेकिन ये स्टारकिड आज भी स्ट्रगल कर रहा है. ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल में ही नजर आने वाले विवान शाह, दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक के बेटे हैं. साल 2011 में रिलीज हुई ‘सात खून माफ’ से पहचान बनाने वाले विवान शाह  ने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. एक्टर 11 जनवरी को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं.

11 जनवरी को मुंबई में नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक के घर में जन्में विवान शाह का करियर बाकी सितारों के बच्चों से काफी हटकर रहा है. बचपन से ही उन्होंने अपने पिता को अभिनय और कला के प्रति पूरी तरह समर्पित देखा, जिसने उन्हें भी इस राह पर चलने के लिए प्रेरित किया. हालांकि, एक दौर ऐसा भी आया जब विवान को यह एहसास हुआ कि काश उन्होंने अपने माता-पिता की बातों को पहले ही गंभीरता से लिया होता.

चकाचौंध भरी दुनिया में खो गए थे विवान

‘सात खून माफ’ के बाद लगातार तीन फिल्मों में काम मिलने से विवान को स्टारडम का एहसास होने लगा. इसी दौरान उन्हें ऐसे लोगों की संगत मिली, जिन्होंने बार-बार उन्हें एक बड़े अभिनेता का बेटा होने का एहसास कराया. इस चकाचौंध में वह अपने असली लक्ष्य से भटक गए, लेकिन जल्द ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अपने माता-पिता की दी गई शुरुआती सलाह को दोबारा याद किया.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks